फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nandgram Police nab Salman and Tanveer with 2.6 kg of cannabis

नशे के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार': गाजियाबाद पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, 2.6 किलो गांजा बरामद

Wed, 09 Sep 2026 02:22 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 09 Sep 2026 02:22 PM IST
सार

गाजियाबाद में नशे के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। नंदग्राम पुलिस ने गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Nandgram Police nab Salman and Tanveer with 2.6 kg of cannabis
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना नन्दग्राम पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के अंतर्गत चेकिंग के दौरान अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों, नई बस्ती नन्दग्राम निवासी सलमान और न्यू साई एन्क्लेव नन्दग्राम निवासी तनवीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए इन दोनों स्थानीय तस्करों के संयुक्त कब्जे से कुल 2.6 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने यह पूरी कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर आश्रम रोड स्थित कच्चे रास्ते से घेराबंदी करके की है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (नगर) धवल जायसवाल ने बताया, "मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध गाजियाबाद पुलिस पूरी कठोरता से कार्रवाई कर रही है। आगामी पर्वों के दृष्टिगत पुलिस की विशेष टीमें निरंतर गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए अभियुक्त क्षेत्र में युवाओं को निशाना बनाकर मादक पदार्थ बेचने का प्रयास कर रहे थे। इनके विरुद्ध स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस इनके पूरे तंत्र और आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जांच कर रही है।


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त सलमान  (31) और तनवीर सिंह (23) ने स्वीकार किया कि वे आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से आसपास के क्षेत्रों में फुटकर नशा करने वालों को ऊंचे दामों पर गांजा बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed