फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nandgram main road will be built at a cost of Rs 3 crore 16 lakhs

Ghaziabad News: तीन करोड़ 16 लाख की लागत से बनेगा नंदग्राम मुख्य मार्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nandgram main road will be built at a cost of Rs 3 crore 16 lakhs
गाजियाबाद। नंदग्राम के वार्ड 49 में मेरठ रोड से भगवान परशुराम मंदिर होते हुए अटल चौक से मदर इंडिया पब्लिक स्कूल के सामने एफ ब्लॉक तक जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को महापौर सुनीता दयाल ने शिलान्यास कर काम को शुरू कराया। सड़क के निर्माण के लिए 15वें वित्त से तीन करोड़ 16 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। नंदग्राम के इस मुख्य मार्ग के बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा। पार्षद विरेन्द्र त्यागी ने बताया कि यह सड़क काफी समय से जर्जर हो गई थी। इसे बनवाने को लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था। शिलान्यास के मौके पर पार्षद विरेन्द्र त्यागी, बबली त्यागी, सहायक अभियंता अनूप शर्मा, अवर अभियंता प्रीति बंसल, नवीन गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता में आया सुधार, निगम ने बढ़ाई निर्माण की रफ्तार
गाजियाबाद। वायु गुणवत्ता में सुधार होने पर निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि ग्रैप हटने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है, सभी जोनों केे वार्डों में निर्माण कार्य शुरू करा दिए गए हैं। निर्माण कार्यों की निगरानी वह स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि मोहननगर जोन के वार्ड संख्या 83 में डैंस के कार्य को पूर्ण किया गया है। वसुंधरा के वार्ड 43 कड़कड़ में भी रुके हुए कार्य को पूरा कराया गया है। विजयनगर में डूंडाहेडा वार्ड 27 की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग का काम कराया गया सिटी जोन में वार्ड 49 नंदग्राम के मुख्य रोड की मरम्मत का शुरू करा दिया गया है। कविनगर जोन में शास्त्रीनगर सी ब्लॉक वार्ड 47 की कई मुख्य सड़कों का कार्य पूरा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed