{"_id":"66fd1542850e87e935054caa","slug":"nand-kishor-gurjar-wrote-a-letter-saying-that-meat-shops-and-hotels-should-be-closed-immediately-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मांस की दुकान और होटलों को तुरंत किया जाए बंद, नवरात्र से पहले भाजपा विधायक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मांस की दुकान और होटलों को तुरंत किया जाए बंद, नवरात्र से पहले भाजपा विधायक की मांग
Wed, 02 Oct 2024 03:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:11 PM IST
विज्ञापन
लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला
लोनी विधायक नंदकिशोर ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी लोनी को पत्र लिखकर मांस की दुकानों/मांसाहारी होटलो को तत्काल बंद करने को कहा है। विधायक ने नंदकिशोर ने कहा कि नवरात्रों के दृष्टिगत कई कॉलोनियों के निरीक्षण के दौरान एवं कई स्थानों पर मीट की दुकान/मांसाहारी होटल आदि खुले होने की सूचना प्राप्त हुई है जो बर्दाश्त योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा है कि नवरात्रि में चारों और लोनी में मंदिरों-घरों में पूजा-पाठ, जागरण, रामलीला आदि धार्मिक कार्यो का आयोजन बृहद स्तर पर किया जाता है। ऐसे में लोनी क्षेत्र में मीट की दुकानों का खुला पाया जाना चिंताजनक है। मंदिर एवं धार्मिक अनुष्ठानों में अवागमन के मार्ग में मांस की दुकानों का खुला होना धार्मिक सौहार्द की दृष्टि से भी गलत है।
विज्ञापन