फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo reached New Ashoknagar from Sahibabad in just 10 minutes from India

Ghaziabad News: नमो भारत से 10 मिनट में ही पहुंच गए साहिबाबाद से न्यू अशोकनगर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Namo reached New Ashoknagar from Sahibabad in just 10 minutes from India
साहिबाबाद। पीएम मोदी ने सुबह साहिबाबाद से न्यू अशोकनगर तक के 13 किमी. आरआरटीएस काॅरिडोर का उद्घाटन किया। इसके बाद शाम को ठीक पांच बजे रैपिड रेल नमो भारत का संचालन आम यात्रियों के लिए भी शुरू कर दिया गया। साहिबाबाद से न्यू अशोकनगर तक जाने में ट्रेन को सिर्फ 10 मिनट लगे।
विज्ञापन


गाजियाबाद के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह बड़ी सौगात है। बस और कार से जाने में रोज ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है, जबकि रैपिड रेल में सफर न केवल जाम से मुक्त है बल्कि आरामदायक भी है। स्टेशन पर हर 15 मिनट पर ट्रेन मिलेगी, इसलिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना होगा।
विज्ञापन

शाम पांच बजे की पहली ट्रेन से न्यू अशोकनगर जाने के लिए लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ टिकट काउंटर पर पहुंच गए। पांच बजते ही लोगों ने स्टैंडर्ड और प्रीमियम कोच के लिए टिकट खरीदकर नमो भारत ट्रेन से यात्रा कर खुशी जाहिर की और बोले कि नमो भारत ट्रेन हर सफर को आसान कर रही है। साहिबाबाद से न्यू अशोकनगर जाने और वहां से साहिबाबाद लौटने में कुल 20 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री यहां से 10 मिनट में अशोक नगर पहुंचे और फिर वहां से 10 मिनट में लौट आए। साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से दिल्ली के विभिन्न इलाके, विजयनगर, मोहननगर, शालीमार गार्डन सहित टीएचए के अन्य इलाकों से लोग आनंद विहार और न्यू अशोकनगर की यात्रा नमो भारत ट्रेन से की।


मेरठ जाना भी आसान

पहले दिल्ली से मेरठ जाने में अधिक समय लगता था और फिर बस के धक्के लगते थे। आज मेरठ किसी काम से गई थी वापसी में सुकून है। नमो भारत ट्रेन के चलने से सफर आसान हो गया। रिया, आईपी एक्सटेंशन दिल्ली

अब ऑटो से मिला छुटकारा

पहले दिल्ली जाने के लिए ऑटो से वैशाली मेट्रो स्टेशन जाना होता था, लेकिन अब घर के पास ही नमो भारत ट्रेन से सीधे दिल्ली का सफर आसान, सुरक्षित और जाम मुक्त हो गया। जान्हवी, वसुंधरा


परिवार के साथ दिल्ली घूमने गए

अवकाश का दिन था ऐसे में पहली ट्रेन से दिल्ली जाने का प्लान बनाया। अब दिल्ली मिनटों की दूरी पर रह गया इस बात की अधिक खुशी है, समय बचेगा। अजीत सिंह, कौशांबी


घंटों की दूरी मिनटों में हो रही पूरी

साहिबाबाद। पहले मेरठ या दिल्ली जाने की सोचते ही घबराहट सी होती थी। सुबह जाओ या शाम को, ट्रैफिक जाम ही रहता था। ऐसे में बहुत मुश्किल होता था सफर करना। अब रैपिड रेल नमो भारत सफर को आसान कर रही है। मेरठ से दिल्ली तक के सफर में पहले घंटों लगते थे, अब सफर मिनटों का रह गया है।


किसी ने पीएम ने पेंटिंग दिखाई तो किसी ने कविता सुनाई

पीएम मोदी ने टिकट लेकर स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राओं के साथ किया सफर
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन से टिकट लेकर न्यू अशोकनगर पहुंचे। ट्रेन में स्कूल व काॅलेज के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने पीएम के साथ ट्रेन में सफर किया। सफर के दौरान किसी छात्र ने पीएम को अपनी पेंटिंग भेंट की तो किसी ने कविता सुनाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद स्टेशन दूसरी बार पहुंचे। प्रधानमंत्री गेट नंबर एक के जरिए सुबह 11:32 बजे रैपिड स्टेशन पर पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री व साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने राज्य सरकार की ओर से उनका स्वागत किया। इस दौरान वह सभी जनप्रतिनिधियों से मिले और प्लेटफाॅर्म पर पहुंचे। पीएम ने एनसीआरटीसी द्वारा नमो भारत- यात्रा राष्ट्र निर्माण की शीर्षक से आयोजित फोटो प्रदर्शनी देखी।

उन्होंने एनसीआरटीसी की अत्याधुनिक एसेट मैनेजमेंट सिस्टम को भी देखा। प्रधानमंत्री ने यूपीआई भुगतान प्रणाली का उपयोग करके एक एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) खरीदा। सफर के दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के सात विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री को अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग भेंट की। किसी ने स्मार्ट इंडिया तो किसी ने डिजिटल इंडिया की तस्वीर प्रधानमंत्री को भेंट की।

छात्रा अनुष्का ने अपनी कविता हम तोड़ रहे हैं जंजीरें, हम बदल रहे हैं तकदीरें..., सुनाईं। समरवेल स्कूल के कक्षा आठ के क्षात्र अथर्व ने राम मंदिर व श्री राम व हनुमान जी की पेंटिंग भेंट की। दिव्यांग अथर्व ने कहा कि वह पीएम मोदी से मिलकर काफी खुश और प्रेरित हैं। इस दौरान पीएम मोदी के साथ गिन्नी देवी गर्ल्स डिग्री कालेज मोदी नगर, आरकेजीआईटी, समरवेल स्कूल, अर्वाचीन स्कूल के विद्यार्थियों ने न्यू अशोक नगर तक का सफर किया।



सिविल सुपरवाइजर ने किया पीएम के साथ सफर

आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन पर एक सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत अनिल सिंह ने पीएम मोदी के साथ न्यू अशोक नगर तक का सफर किया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2021 को स्टेशन की नींव पड़ी, उस दिन से लेकर आज तक वह स्टेशन पर काम कर रहे हैं। अनिल सिंह ने कहा कि उनका यह सुखद अनुभव है कि जिस स्टेशन को बनाने में उन्होंने मेहनत की, उसके तैयार होने पर आज देश के प्रधानमंत्री के साथ सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed