फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo Bharat: Corridor ready, waiting for government's green signal

नमो भारत : कॉरिडोर बनकर तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat: Corridor ready, waiting for government's green signal
गाजियाबाद। मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक रैपिड रेल कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है। करीब आठ किलोमीटर लंबे इस सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन चलाने की मंजूरी कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) से मिल गई है। अब केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित 82 किमी लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक करीब 34 किमी सेक्शन पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अक्तूबर 2023 में सबसे पहले साहिबाबाद से दुहाई तक करीब 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया था। इसके बाद इस साल मार्च में दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किमी लंबे सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

करीब दो माह तक ट्रायल और लगभग एक महीने के निरीक्षण के बाद अब मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ तक ट्रेनों का परिचालन करने के लिए सीएमआरस से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने केंद्र सरकार के साथ पत्राचार शुरू कर दिया है। आठ किमी लंबा नया सेक्शन जुड़ने के बाद साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किमी लंबे कॉरिडोर पर नौ स्टेशनों के बीच यात्रा की जा सकेगी, फिलहाल आठ स्टेशनों के बीच यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed