फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Naman secured 9th position in 10th in Bulandshahr

UP Board Result: 28 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचते थे नमन, जनपद में 10वीं में हासिल किया 9वां स्थान

Fri, 25 Apr 2025 10:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, डिबाई (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, डिबाई (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Apr 2025 10:34 PM IST
सार

क्षेत्र के गांव तलवार निवासी नमन कुमार ने बताया कि गांव से प्रतिदिन 28 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल आता-जाता है। भाई उर्मित कक्षा 10 में इन्हीं के साथ पढ़ता है। वह अपनी अलग साइकिल से आता है।

विज्ञापन
Naman secured 9th position in 10th in Bulandshahr
छात्र नमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई नगर के त्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नमन कुमार ने हाई स्कूल में 600 में 551 अंक प्राप्त कर जनपद में 9वां स्थान प्राप्त किया है। क्षेत्र के गांव तलवार निवासी नमन कुमार ने बताया कि गांव से प्रतिदिन 28 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल आता-जाता है। भाई उर्मित कक्षा 10 में इन्हीं के साथ पढ़ता है। वह अपनी अलग साइकिल से आता है। 12वीं पास पिता दिनेश कुमार खेती करते हैं और हाईस्कूल पास माता गायत्री देवी गृहिणी हैं। बताया कि वह प्रतिदिन क्रिकेट खेलते हैं तथा रात को घर पर 4 घंटे पढ़ाई करते थे। वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। कॉलेज प्रबंधक गिरिराज वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने टॉपर्स छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।

विज्ञापन

आज दोपहर 12.30 बजे जारी हुआ परिणाम
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की टॉपर लिस्ट
इंटर में कुल 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 
1. महक जयसवाल प्रयागराज 97.20 फीसदी 
2. साक्षी अमरोहा 96.80 प्रतिशत
2. आदर्ष यादव सुल्तानपुर 96.80 फीसदी
2. शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80 प्रतिशत
2. अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80 प्रतिशत
3.  मोहिनी इटावा 96.40 फीसदी

विज्ञापन

दसवीं के टॉपर
1- यश प्रताप सिंह - जालौन 
2. अंशी, इटावा 
3. सिमरन गुप्ता, जालौन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed