- देहात कोतवाली की चोला चौकी पुलिस ने दर्ज कराई मामले में एफआईआर - 24 आरोपियों को किया गया नामजद, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी बुलंदशहर। देहात कोतवाली की चोला चौकी क्षेत्र के गांव कोराली स्थित मस्जिद में बीते शुक्रवार को नमाजियों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मस्जिद में नमाज अदा की। वहीं, मामले में चोला चौकी पुलिस ने 24 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों से देशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया हुआ है। साथ ही इसी के चलते जनपदभर में भी पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम धर्मगुरूओं से अपील की थी कि कोई भी जुमे पर मस्जिद में नमाज अदा नहीं करेगा। लेकिन, इसके बावजूद गत शुक्रवार को चोला चौकी क्षेत्र के गांव कोराली में ग्रामीणों ने मस्जिद में नमाज अदा की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को वहां से खदेड़ा। साथ ही मामले में 24 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में आरोपी अहसान, शकील, ताहिर, शाहनवाज, परवेज, सलमान, कासिम, मुस्तकीम, ऐश मोहम्मद, मोहसीन, इरशाद, अफजाल, सेफद्दीन, आसिफ, औशाद, शाहजा, हसीन, फारुख, गुलफाम, नाजिम, अनीश, राशिद व शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।