{"_id":"57b490b04f1c1be1706eb3c2","slug":"muzaffarnagar-saharanpur-passenger-will-last-only-36-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 दिन सहारनपुर पैसेंजर सिर्फ मुजफ्फरनगर तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 दिन सहारनपुर पैसेंजर सिर्फ मुजफ्फरनगर तक चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर वाशेबल एप्रॉन निर्माण के चलते अब 36 दिन गाजियाबाद-सहारनपुर रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर 36 दिन सिर्फ दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक चलेगी। इसके अलावा जननायक एक्सप्रेस, मोरध्वज एक्सप्रेस और मदुरई एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की कई अन्य ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे।
विज्ञापन
यह ट्रैफिक प्लान 20 सितंबर तक लागू रहेगा।नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा के मुताबिक इन 36 दिन में सहारनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर वाशेबल एप्रॉन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर तक दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली मेमू 64557/64558 सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दी जाएगी। इसके अलावा मुरादाबाद-सहारनपुर मेमू रुड़की और सहारनपुर के बीच निरस्त रहेगी। अंबाला कैंट-सहारनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन भी यमुना नगर जगाधरी स्टेशन पर टर्मिनेट कर दी जाएगी। यहीं से इस ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस का रूट बदलकर मुरादाबाद से इसे गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत और अंबाला के रास्ते अमृतसर भेजा जाएगा। राजेंद्र नगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस को भी मुरादाबाद से सहारनपुर भेजने की बजाय गाजियाबाद
दिल्ली, पानीपत के रास्ते अंबाला भेजा जाएगा। इसी रास्ते से यह ट्रेनें वापसी करेंगी। इनके अलावा दिल्ली-अंबाला मेमू को 70 मिनट बीच रास्ते रोका जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 20 सितंबर तक सहारनपुर के प्लेटफार्म नंबर-4 पर ब्लाक रहेगी। 20 सितंबर के बाद ब्लाक खत्म हो जाने के बाद रेलवे ट्रैफिक
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ईएमयू
रक्षाबंधन के चलते यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच स्पेशल ईएमयू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बृहस्पतिवार व शुक्रवार को एक-एक फेरा लगाएगी।
ट्रेन संख्या 04436 गाजियाबाद-अलीगढ़ ईएमयू स्पेशल 18 व 19 अगस्त को गाजियाबाद से सुबह 10:55 बजे चलकर दोपहर 1:15 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी के लिए ट्रेन संख्या 04435 अलीगढ़-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल अलीगढ़ से दोपहर 1:25 पर चलकर शाम 3:35 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।
यह रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन मारीपत, दादरी, बौड़ाकी हॉल्ट, अजायबपुर, दनकौर, वैर, चोला, गंगरौल, सिकंदरपुर, खुर्जा, कमालपुर, डांवर, सोमना, कुलवाह तथा महरावल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी।
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के संचालन के लिए तैयारी कर ली गई है। प्लेटफार्म नंबर-1/2 से इसे रवाना किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस रूट पर भीड़ सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।