फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Murder of young man in Ambedkar Nagar Vijaynagar

Ghaziabad Murder: कमरे में जमीन पर पड़ा मिला मिला युवक का शव, साथी पर हत्या करने का शक; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 May 2024 01:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 May 2024 01:04 PM IST
सार

विजयनगर के अंबेडकर नगर में शुभम नाम के युवक की भारी वस्तु से वार करके हत्या कर दी गई। शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला जबकि कमरे का ताला लगा हुआ था।

विज्ञापन
Murder of young man in Ambedkar Nagar Vijaynagar
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयनगर के अंबेडकरनगर में शुभम(23) नाम के युवक की मंगलवार को भारी वस्तु से वार करके हत्या कर दी गई। शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला जबकि कमरे का ताला लगा हुआ था। शुभम अपने साथी प्रेम के साथ सौदान सिंह के मकान में किराए पर रहता था। दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। घटना के बाद से प्रेम फरार है। शक है कि उसी ने भारी वस्तु से वार कर हत्या की है। 

विज्ञापन


मामले में मकान मालिक सौदान सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों बनारस के पास भदोही के सिखेड़ी के रहने वाले हैं। इसी मकान में रहने वाली आसमीन का कहना है कि प्रेम मंगलवार शाम करीब चार बजे बैग लेकर हड़बड़ाहट में भागता हुआ नजर आया है। सौदान सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रेम ने उनके बेटे हिमांशु से मंगलवार सुबह पांच हजार रुपये पेटीएम में लिए थे और शाम को नकद लौटाने की बात कही थी। वह उनके पांच हजार रुपये लेकर भी भाग गया। 
विज्ञापन


सौदान ने बताया कि उनका बेटा ऊपर गया तब पता चला कि शुभम लहूलुहान हालत ने जमीन पर पड़ा है। उनके बेटे ने ताला तोड़कर देखा और पुलिस को सूचना दी। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। प्रेम की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed