फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Crime News Wife Killed husband with lover killer words recorded in his mobile while committing crime

प्रेमी से कराई पति की हत्या: गला दबाने के दौरान मोबाइल में रिकॉर्ड हो गए हत्यारे के अल्फाज, ऐसे सच आया सामने

Thu, 11 Apr 2024 10:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Apr 2024 10:06 AM IST
सार

Ghaziabad News: आरोपी राजेश ट्रक चालक है। राधा और राजेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनके बीच प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी मनोज को हुई तो वह उनका विरोध करने लगा। इस पर उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
Ghaziabad Crime News Wife Killed husband with lover killer words recorded in his mobile while committing crime
Murder News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब तक तू जिंदा रहेगा राधा मुझे नहीं मिल सकती, उसके लिए कुछ भी कर सकता हूं मैं... ये अल्फाज 35 साल के राजेश गुप्ता के हैं, जो हत्या करने के दौरान मनोज के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गए। राजेश ने सात अप्रैल की रात प्रेमिका राधा (21) के साथ मिलकर उसके पति मनोज (27) की गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


घटना को छिपाने के लिए राधा आठ अप्रैल की रात करीब एक बजे सिहानी गेट थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने जांच की तो मनोज की हत्या का खुलासा हुआ। मामले में सिहानी गेट पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर राजेश गुप्ता और राधा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


डीसीपी नगर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मनोज ई-रिक्शा चालक था। वह पत्नी राधा और तीन साल की बेटी के साथ भाटिया मोड़ दौलतपुरा में किराये पर रहता था। मनोज मूलरूप से अलीगढ़ के अतरौली के गांव मेमरी का रहने वाला था। पड़ोस में ही राजेश गुप्ता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश ट्रक चालक है। राधा और राजेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनके बीच प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी मनोज को हुई तो वह उनका विरोध करने लगा। इस पर उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत राधा ने मनोज को सात अप्रैल को राजेश के पास रुपये लेने के लिए लालकुआं के पास भेजा। जहां राजेश ने उसे अपने ट्रक में बैठा लिया और दादरी की ओर ले गया। रास्ते में राजेश ने शराब खरीदी और दोनों शराब पी। बेसुध होने पर राजेश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसी बीच मनोज के मोबाइल की वाइस रिकॉर्डिंग ऑन हो गई। जिसमें पूरी घटना की आवाज रिकॉर्ड हो गई। जिसमें मनोज की जद्दोजहद करने की आवाज सुनाई दे रही है। डीसीपी नगर ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ट्रक, रस्सी, गमछा, मनोज का मोबाइल बरामद किए हैं। 

पहले गमछे से दबाया गला फिर रस्सी से
राजेश ने पहले गमछे से मनोज का गला दबाया। इससे भी उसकी मौत नहीं हुई तो ट्रक में बंधी रस्सी को निकालकर उसने रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या की। पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

शव को ट्रक के केबिन में रखकर लोड कराया माल
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद राजेश ने उसका शव ट्रक के केबिन में रखकर कंबल से ढक दिया। इसके बाद वह फैक्टरी में माल लोड कराने लगा। आठ अप्रैल की तड़के करीब साढ़े चार बजे वह दादरी से माल लेकर झज्जर के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जाने लगा। रास्ते में उसने दादरी क्षेत्र में ही एक्सप्रेसवे के किनारे उसका शव फेंक दिया। आठ अप्रैल को दादरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मनोज के पिता रामखिलाड़ी से संपर्क कर मनोज का फोटो दिखाकर शिनाख्त कराई गई। 

छह साल पहले राजेश का हो चुका है तलाक
पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजेश शादीशुदा है। उसने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी से ससुराल में रहने को लेकर विवाद हो गया तो छह साल पहले उनका तलाक हो गया। तब से वह अकेला ही रहता है। राधा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2019 में मनोज के साथ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed