फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After killing the girl dead body was thrown in bushes on Ganganahar road

Ghaziabad News: बच्ची की हत्या कर शव गंगनहर मार्ग पर झाड़ियों में फेंका, नहीं हो पाई शिनाख्त

Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
सार

काफी प्रयास के बाद भी बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची के माथे, सिर तथा गले पर चोट के निशान थे। ऐसा लगा जैसे शव को कपड़े में बांधकर फेंका गया हो। 

विज्ञापन
After killing the girl dead body was thrown in bushes on Ganganahar road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गाजियाबाद में गंगनहर पटरी मार्ग पर अबूपुर गांव स्थित रेगुलेटर के समीप मंगलवार दोपहर झाड़ियों से एक छह वर्षीय बच्ची का शव मिला। बच्ची के कपड़े अस्त व्यस्त थे और उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। बच्ची के चेहरे पर नीला रंग पुता हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुष्कर्म के बाद किसी ने बच्ची की हत्या कर शव फेंका है। बच्ची के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार दोपहर गंगनहर पटरी मार्ग पर बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। काफी प्रयास के बाद भी बच्ची की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची के माथे, सिर तथा गले पर चोट के निशान थे। ऐसा लगा जैसे शव को कपड़े में बांधकर फेंका गया हो। पुलिस फिलहाल बच्ची की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


गंगनहर के किनारे पड़ा था बच्ची का शव

बच्ची का शव भागीरथी रेगुलेटर से पचास कदम की दूरी पर गंगनहर के एकदम किनारे पड़ा हुआ था। पास से तेज बहाव के साथ जलधारा बह रही थी। ऐसे में अगर वहां जरा भी हलचल होती तो शव नहर में बह जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा। पुलिस टीमों का गठन कर बच्ची की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed