फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   murder news

मजदूरी के 2000 रुपये को लेकर तीन लोगों ने राजमिस्त्री को हिंडन नहर में डूबो कर मारामजदूरी के 2000 रुपये के लिए राजमिस्त्री को हिंडन नहर में डूबो कर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

मजदूरी के 2000 रुपये के लिए राजमिस्त्री को हिंडन नहर में डूबो कर मार डाला साहिबाबाद।आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि विजय मजदूरी के पूरे पैसे नहीं देता था और गालीगलौज करता था।घटना वाले दिन शनिवार सुबह चारों लोग एक साथ काम पर गए थे।

विज्ञापन
murder news

विस्तार

मजदूरी के 2000 रुपये के लिए राजमिस्त्री को हिंडन नहर में डूबो कर मार डाला
विज्ञापन

साहिबाबाद। असालत नगर में 10 सितंबर दोपहर से लापता राजमिस्त्री विजय की मजदूरी के दो हजार रुपये के लिए हिंडन नहर में डुबो कर हत्या कर दी गई। टीलामोड़ पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपी और एक चश्मदीद से पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया है। तीनों ने पुलिस के सामने जुर्म कुबूल किया है।
आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि विजय मजदूरी के पूरे पैसे नहीं देता था और गालीगलौज करता था। बीते शुक्रवार को उसने दिहाड़ी के 2000 रुपये का भी बंटवारा नहीं किया था। इसके बाद चारों हिंडन नहर के किनारे खादर में गए वहां उन्होंने नशा किया। इसी बीच तीनों ने उनका गला, हाथ और पैर पकड़ा फिर हिंडन नहर के बीच में जाकर डूबोकर मारा डाला। पुलिस को घटना स्थल से मृतक की बाइक, कपड़े, जूते और आधार कार्ड मिला है। हालांकि राजमिस्त्री का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि फर्रुखनगर के रहने वाले सलमान, शाहरुख, शहजाद और एक चश्मदीद को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी राजमिस्त्री विजय के साथ मजदूरी का काम करते हैं। घटना वाले दिन शनिवार सुबह चारों लोग एक साथ काम पर गए थे। दोपहर में विजय घर पर खाना लेने आया था। इसके बाद शाम तक भी काम करके घर नहीं लौटा। परिजनों ने विजय की इधर-उधर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद टीलामोड़ थाने में रविवार दोपहर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने परिजनों के साथ संभावित जगहों पर तलाश किया लेकिन टीम को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले सलमान, शाहरूख और शहजाद पर शक जाहिर किया। पुलिस टीम ने तीनों को पकड़कर पूछताछ की। पहले आरोपियों ने पुलिस को कई घंटे तक बरगलाया। सोमवार को पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने राजमिस्त्री विजय की हत्या करने की बात कुबूल की। सीओ ने बताया शहजाद को पानी में तैरना नहीं आता था इस वजह से वह किनारे पर लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 घंटे तक चले तलाशी अभियान में नहीं मिला शव :
एनडीआरएफ टीम ने हिंडन नहर में सिटी फॉरेस्ट पार्क तक जाल बिछाकर विजय की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, परिवार की आशंका पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम बुलाई। डॉग को विजय के कपड़े सुंघाकर आसपास जंगलों में भी उससे तलाश किया। एनडीआरएफ को हिंडन नहर में 90 घंटे तक से ज्यादा समय तक चले तलाशी अभियान में शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस का मानना है कि हिंडन नहर में पानी का बहाव तेज होने से शव आगे बह गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या करने की बात परिजनों को बता दी है। इस खबर सुनकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

एससी-एसटी समेत हत्या का मुकदमा दर्ज:
राजमिस्त्री की पत्नी सविता ने गुमशुदगी को अब हत्या और एससी, एसटी की धारा में तब्दील कराया है। वहीं, हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना है। सीओ स्वतंत्र कुमार का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाने के लिए लोगों से लगातार अपील की जा रही है। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए एलआईयू और पुलिस टीमें लगातार नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed