तीन लोगों को गोलियों से भूना: पिता और दो बेटों को गोली मार राजवाहे में फेंका, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
गाजियाबाद के निवाडी थाना क्षेत्र में बाग में पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि यहां गोलियां चल गई। खिंदोरा गांव के बाग में पानी चलाने के विवाद में धोलडी गांव के तीन लोगों को गोली मारने की सूचना है।
विस्तार
निवाड़ी के गांव खिंदौड़ा में शुक्रवार रात पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने बाग रखवाली करने वाले पिता व दो पुत्रों को गोलियों से भून दिया। इसमें पिता पप्पू (60) व पुत्र राजा (25) की मौत हो गई। पुत्र राजा का शव देर रात ही राजवाहे से बरामद हो गया जबकि गौताखोरो ने पिता पप्पू का शव शनिवार सुबह राजवाहे से ही बरामद किया। घटना के विरोध में मृतक के परिजनों ने गंगनहर पटरी मार्ग जाम कर दिया। घटना दो समुदाय से जुड़ी होने के कारण तनाव का माहौल बना हुआ है।
समीपवर्ती जनपद मेरठ के थाना जानी स्थित धौलड़ी निवासी पप्पू का परिवार आम के बाग ठेके पर लेता है। उन्होंने निवाड़ी के गांव खिंदौडा में आम के बाग ठेके पर लिए हुए है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे पप्पू अपने पुत्र राजा और चांद के साथ एक बाग से दूसरे बाग जा रहे थे। तभी रजवाहे पर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोलियां से भूनकर रजवाहे में फेंक दिया। हमले में पप्पू और राजा की मौके पर ही मौत हो गई तथा चांद गम्भीर रूप से घायल हो गया। पप्पू और राजा के शव रजवाहे से बरामद हुए। पप्पू का शव गौताखोरो की मदद से बरामद किया गया। जबकि गम्भीर रूप से घायल चांद को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात ग्रामीणों का पानी को लेकर विवाद हुआ था। पहले तो किसी तरह मामला शांत हो गया था। इसके बाद देर रात घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। शनिवार सुबह गांव धौलड़ी से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर निवाड़ी पहुचे और हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने गंगनहर पटरी मार्ग जाम कर दिया। मौके पर एडीसीपी दिनेश कुमार पी सहित तमाम पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाने का प्रयास में लगे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.