फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Murder case registered against wife, mother-in-law, father-in-law

Ghaziabad News: पत्नी, सास, ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against wife, mother-in-law, father-in-law
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की रामपुरी, भूड़भारत काॅलोनी में नरेंद्र जोशी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले नरेंद्र की पत्नी, सास, ससुर समेत अन्य ससुरालीजनों पर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामपुरी, भूड़भारत काॅलोनी में नरेंद्र जोशी की सात अगस्त 2023 को मौत हो गई थी। शनिवार को नरेंद्र के जीजा राकेश डोगरा निवासी चिंतपूर्णी चौक अमृतसर, पंजाब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नरेंद्र की पत्नी और ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसकी पत्नी ने बच्चों से भी गलत आचरण शुरू करा दिया था, जिसको लेकर पत्नी मीनाक्षी से उसका विवाद रहने लगा था। यह बात पिछले दिनों नरेंद्र ने बताई थी। पुलिस ने मामले में नरेंद्र की पत्नी मीनाक्षी, सास साधना तिवारी, ससुर गणेश तिवारी, रोहित व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed