फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Murder accused comes to court escaped from police custody

Ghaziabad News: पेशी पर आया हत्यारोपी पुलिस हिरासत से भागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Murder accused comes to court
escaped from police custody
गाजियाबाद। डासना जेल से शुक्रवार को अदालत में पेशी पर आया हत्या का आरोपी विनीत उर्फ गोलू पुलिस हिरासत से भाग गया। विनीत हेड कांस्टेबल रामपाल की कस्टडी में अदालत में आया था। हत्यारोपी के अदालत से भागने की सूचना से कचहरी में अफरातफरी मच गई। मामले में पुलिस ने विनीत उर्फ गोलू और लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल रामपाल के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोर्ट रूम में हेड कांस्टेबल रामपाल जैसे ही कुछ जानकारी करने के लिए आगे की ओर बढ़े तो मौका देखकर विनीत दबे पांव पीछे से भाग गया। हेड कांस्टेबल ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखकर तो वह नहीं मिला। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। कोर्ट रूम व कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। भागने में उसकी किसने मदद की, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


---
ग्राम पंचायत सदस्य के पति की कर दी थी हत्या
दो सितंबर 2021 की शाम भोजपुर के गांव मुकीमपुर में अंकुश, नितिन रावत, विनीत उर्फ गोलू, अमित ने ग्राम पंचायत सदस्य के पति नरेश कुमार पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने इस्लामुद्दीन व आरिफ से हथियार खरीदे थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी नरेश की बाइक लूटकर ले गए थे। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था और इनकी निशानदेही पर लूटी हुई बाइक, दो पिस्टल, तीन तमंचे व आठ कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने खुलासा किया था कि नरेश ने नितिन से 36 हजार रुपये उधार लिए थे। 10 हजार रुपये कुछ समय बाद वापस कर दिए, बाकी की रकम के लिए बार-बार नितिन को टरकाने लगा। कुछ समय पहले रुपये मांगने पर नरेश ने नितिन की बेइज्जती भी कर दी थी, तभी से वह नरेश से खुन्नस रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
अंकुश को भी कस्टडी से भगाने की थी साजिश
नरेश हत्याकांड में उनके गांव का अंकुश भी शामिल था। वह भी जेल में बंद है। उसके आपराधिक कृत्यों को देखते हुए डासना जेल से उसे संत कबीरनगर जेल में भेज दिया गया। गाजियाबाद में पेशी पर आने के दौरान उसे भी पुलिस हिरासत से भगाने की साजिश रची थी लेकिन वह नाकाम हो गई। सात अप्रैल 2024 को क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपी हर्षित चिकारा और रोहित चौधरी को गिरफ्तार किया था। 2019 में हर्षित मोदीनगर से दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। पूछताछ में उसने बताया था कि ढाई साल जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात अंकुश से हुई थी। अंकुश गांव के ही नरेश हत्याकांड में जेल में बंद है। उस पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed