Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   muradnagar ganga canal two girls drowned one dead

यूपी: मुरादनगर गंगनहर में नहाते समय डूबीं दो बच्चियां, छह साल की रितिका की मौत; 14 वर्षीय ममता की हालत गंभीर

Tue, 10 Nov 2026 06:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 06:42 PM IST
सार

दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर निवासी दो परिवार मंगलवार को नहर में नहाने के लिए आए थे। परिवार के साथ आई ममता (14) पुत्री लक्ष्मी राउत और रितिका (6) पुत्री मुकेश चौधरी गंगनहर में नहा रही थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।

विज्ञापन
muradnagar ganga canal two girls drowned one dead
गंगनहर में डूबी दो लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादनगर गंगनहर घाट पर मंगलवार शाम नहाते समय दो बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। उनकी हालत को देखते हुए उपचार के लिए गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। जहां पर एक बच्ची की मौत गई है। जबकि दूसरी का उपचार जारी है।

विज्ञापन


बताया गया है कि दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर निवासी दो परिवार मंगलवार को नहर में नहाने के लिए आए थे। परिवार के साथ आई ममता (14) पुत्री लक्ष्मी राउत और रितिका (6) पुत्री मुकेश चौधरी गंगनहर में नहा रही थीं। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों को डूबता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया और उपचार के लिए गाजियाबाद भिजवाया। जहां रितिका की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed