फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muradnagar accident: Priyanka Gandhi Vadra shares Amar Ujala news, AAP tweeted

मुरादनगर हादसा: प्रियंका गांधी वाड्रा ने शेयर की अमर उजाला की खबर, आप ने किया ट्वीट

Sun, 03 Jan 2021 08:23 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 03 Jan 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Muradnagar accident: Priyanka Gandhi Vadra shares Amar Ujala news, AAP tweeted
प्रियंका गांधी वाड्रा ने शेयर की अमर उजाला की खबर - फोटो : अमर उजाला

मुरादनगर में हुए श्मशान घाट हादसे के बाद विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमर उजाला की खबरों को शेयर करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की, वहीं सपा ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को तत्काल सहायता पहुंचाने की मांग की। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई की तरफ से सबसे पहले ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा गया कि श्मशान घाट निर्माण में भी दलाली खाई गई है। साथ में घटना स्थल से जुड़े फोटो भी शेयर किए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमर उजाला की खबर शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी की तरफ से दोपहर में ट्वीट किया गया कि मुरादनगर कस्बे में छत गिरने से हुए हादसे में कुछ लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन


बचाव कार्य तेज कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाए सरकार। हताहत लोगों के परिजनों की आर्थिक मदद और घायलों को समुचित उपचार की व्यवस्था करे प्रशासन। इसके बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी घटना के प्रति शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की कि वो मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 मुरादनगर में हुए ह्रदय विदारक हादसे की खबर मन को आहत करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे।

- प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस  
 शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सार्वजनिक प्रयोग में आने वाले निर्माण की खराब गुणवत्ता बढ़ रहे भ्रष्टाचार को दर्शाती है, जिस बोझ के नीचे जनता दब रही है।
- जयंत चौधरी,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed