{"_id":"66fb2df575553b7250095b24","slug":"munshi-suspended-for-negligence-in-registering-fir-ghaziabad-news-c-30-noi1096-478919-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही पर मुंशी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही पर मुंशी निलंबित
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात हुए हादसे में दिल्ली निवासी तीन दोस्तों की मौत के मामले में मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने में भी लापरवाही किए जाने की बात सामने आई है। थाने के मुंशी ने उपनिरीक्षक राजीव कुमार द्वारा दी गई शिकायत में फेरबदल कर दिया। मामले की जानकारी पर डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने मुंशी सोनवीर को निलंबित कर दिया।
हादसे के बाद मामले में उपनिरीक्षक तरफ से शिकायत दी गई थी। ट्रॉले की जानकारी को मुंशी ने एफआईआर में सही से नहीं दर्ज की। साथ ही आरोपियों की जानकारी डालने में भी गलती की। इसके अलावा उपनिरीक्षक द्वारा दी गई शिकायत में बदलाव कर दिया जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं किया जा सकता है। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में मुंशी सोनवीर ने लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
बता दें कि, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मसूरी क्षेत्र में हवा हवाई रेस्टोरेंट के सामने शनिवार आधी रात के बाद करीब तीन बजे साइड में खड़े ट्रॉले से स्कूटी टकरा गई थी। हादसे में स्कूटी सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों की पहचान बिट्टू उर्फ विकास (21) व अंशु उर्फ मनमोहन (30) निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली और विपिन भट्ट (25) निवासी न्यू अशोकनगर, दिल्ली के रूप में हुई थी।