फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal corporation increased house tax, residents angry

Ghaziabad News: नगर निगम ने की हाउस टैक्स में वृद्धि, निवासियों में आक्रोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation increased house tax, residents angry
साहिबाबाद। नगर निगम की तरफ से बिलों में वृद्धि होने की वजह से सोसायटी के लोगों ने रविवार को बैठक कर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रींस में लोगों ने बैठक आयोजित की। बैठक में लोगों ने नगर निगम कर बिलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई। वहीं, डॉ. तरुण, एओए सचिव ने लोगों की सेवाओं में सुधार के बिना वृद्धि के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया। उन्होंने जीएनएन द्वारा दरवाजे-दरवाजे कूड़ा कलेक्शन की अनुपस्थिति को उजागर किया, जबकि एओए सीवरेज सफाई के लिए भुगतान करता है, और दोहरे कराधान के खिलाफ तर्क दिया।
विज्ञापन

इंदिरापुरम सोसायटीज कोलैबोरेशन (आईएससी) के दो सदस्य, शिप्रा विस्टा से अरुण राय और शिप्रा नियो रोहित गुप्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे। रोहित गुप्ता ने पानी कर और सीवर कर पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि सोसायटी में गंगाजल नहीं मिलता और जीएनएन ने कूड़ा कलेक्शन नहीं मिलती है। इसके बाद भी सोसायटी के एओए सीवरेज सफाई और कूड़ा कलेक्शन और डिस्पोजल के लिए भुगतान करता है। जो सोसायटी के लोगों के मेनटेनेंस से लिया जाता है।
विज्ञापन

दो जून को नगर निगम कार्यालय में करेंगे प्रदर्शन
वसुंधरा स्थित आकाश गंगा अपार्टमेंट, सेक्टर चार बी में लोगों ने बैठक कर हाउस टैक्स के विरोध में बैठक की। बैठक में लोगों ने हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में नगर निगम कार्यालय पर दो जून को प्रदर्शन निर्णय लिया गया। बैठक में सोसायटी के लोगों ने बैठक में क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं की गिरती हालत, दूषित पेयजल, बहते सीवर, अंधेरी सड़कें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। लोगों का कहना है कि सुविधाएं नहीं होने के बाद भी नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में चार गुना वृद्धि कर दी है। बैठक में लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed