{"_id":"64ab0f3efd167b53fb0bdef6","slug":"municipal-commissioners-bungalow-to-corporation-office-full-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-150490-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नगर आयुक्त के बंगले से लेकर निगम कार्यालय लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नगर आयुक्त के बंगले से लेकर निगम कार्यालय लबालब
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरडीसी स्थित नगर आयुक्त के बंगले में पानी भर गया। बताया गया कि नाले पर पेड़ गिरने से पानी बैक हो गया और पानी उनके आवास परिसर में भर गया। निगम की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचना दी। शाम तक पेड़ को हटा दिया गया। वहीं नवयुग मार्केट स्थिति नगर निगम के मुख्यालय परिसर में बारिश का पानी घुटने तक भर गया। नालों का कचरा सड़क पर आ गया। वहीं, नेहरू नगर सेकंड स्थित मेयर के आवास को जाने वाली सड़क पर भी जलभराव देखने को मिला।
इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन की ज्योति सुपर विलेज सोसायटी में बिल्डर द्वारा एसटीपी नहीं लगाए जाने से बारिश के बाद जलनिकासी अवरुद्ध हो गई। सोसायटी परिसर में शाम तक पानी भरा रहा। जलभराव होने से करंट फैलने के डर से लाइट काट दी गई। स्थानीय निवासी कमल खटाना ने बताया कि सोसायटी में 168 फ्लैट हैं। लोगों ने जनरेटर लगाकर पानी निकलवाया। आरके वर्मा ने बताया कि पंप लगाकर जल निकासी के दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। मौके पर पुलिस बुलाई गई तब जाकर मामला शांत हुआ। राजनगर एक्सटेंशन केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी के परिसर में बारिश का पानी भर गया। गाड़ियाें के पहिये तक पानी भर गया। सोयायटी निवासी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया सोसायटी के सामने से गुजर रहे नाले की सफाई नहीं होने से पानी बैक होकर सोसायटी में भर गया। पंप लगाकर निकासी की जा रही है। नंदग्राम के बी, सी,डी ब्लाक में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों में पानी भर गया। लोगों का कहना है कि नाले की सफाई नहीं होने से दिक्कत आ रही है। कालोनी निवासी वीरेंद्र यादव का कहना है कि सिहानी तक का पानी भर रहा है।
ग्रीन टाउन में मकान गिरने का खतरा
राजनगर एक्सटेंशन की ग्रीन टाउन कालोनी में बिल्डर की ओर से मॉल बनाने के लिए जमीन की खोदाई कराई गई है। पास में मकान बने हैं। रविवार को लगातार बारिश के बाद बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। पानी मकान की दीवार तक आ गया है। मकान गिरने के डर से लोगों ने घर छोड़ दिया। कालोनी निवासी सुखदेव ने बताया कि वह शाम को कलक्ट्रेट अधिकारियों से मिलने गए थे लेकिन किसी के नहीं मिलने से वापस आ गए।
विज्ञापन
दुकाने खुली रहीं पर नहीं आए खरीदार
रविवार को बारिश का प्रभाव व्यापारियों पर भी पड़ा है। सुबह से शाम तक दुकानों के सामने पानी जमा रहा। तुराबनगर में दुकानों के सामने सड़क तक पानी भरने से ग्राहक नहीं आए। दुकानदारों का कहना है कि नाले की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर भर रहा है। रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार चंद्र शर्मा ने बताया कि शाम तक दो ग्राहक ही आए। इलेक्ट्राॅनिक शोरूम के मालिक शैलेष कुमार ने बताया कि रविवार को ग्राहकों की संख्या काफी होती है लेकिन बारिश हाेने व जलभराव से ग्राहक नहीं आए।
यहां यहां हुआ जलभराव
गोशाला अंडरपास, एनएच नौ विजयनगर, प्रताप विहार, हिंडन मेट्रो स्टेशन अंडर पास, मेरठा तिराहा, गोविंदपुरम, पटेल नगर सेकंड, नवयुग मार्केट, आरडीसी, पुराना विजयनगर, हरसांव, मेहरौली, कैलाभट्ठा समेत 30 से अधिक स्थानों पूरे दिन जलभराव रहा।