फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal commissioner in front of CM will present the presentation

सीएम के सामने नगर आयुक्त देंगे प्रेजेंटेशन

Sun, 25 Jun 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Sun, 25 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner in front of CM will present the presentation
स्वच्छता अभियान - फोटो : self

गाजियाबाद। नगर निगम के कार्यों का प्रेजेंटेशन लखनऊ में सीएम आदित्यनाथ योगी के समक्ष किया जाएगा। नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश सिंह 29 जून को लखनऊ में होने वाली समीक्षा बैठक में यह प्रेजेंटेशन देंगे। इससे पहले नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव निगम के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


महीने के अंत में लखनऊ में हर महीने यह समीक्षा की जाती है। इस बार यूपी सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने की वजह से यह खास है। इस बैठक में नगर निगम की वित्तीय स्थिति से लेकर स्वच्छ भारत मिशन, गड्ढामुक्त अभियान, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, तालाबों को कब्जा मुक्त कराना, सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए किए गए कार्य समेत निगम स्तर पर चलाई जा रही तमाम योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन


प्रेजेंटेशन सीएम के सामने होगा, लिहाजा निगम अधिकारी होमवर्क में जुट गए हैं। नगर आयुक्त सीपी सिंह ने शनिवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि समीक्षा बैठक की अधिकांश तैयारी कर ली गई है। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed