फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Multiple rounds were fired between two groups during a property dispute

गाजियाबाद: संपत्ति विवाद में दो पक्षों में कई राउंड गोलियां चलीं, एक के पैर में गोली लगी, जानिए क्या था विवाद

Mon, 21 Sep 2026 04:19 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 21 Sep 2026 04:19 PM IST
सार

लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी के पास संपत्ति विवाद पर दो पक्षों में 10 से अधिक राउंड गोलियां चलीं। संदीप उर्फ संजय के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच कर रही है, आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Multiple rounds were fired between two groups during a property dispute
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के नहर रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के पास संपत्ति विवाद पर दो पक्षों में जमकर गोलियां चलीं। करीब 10 से अधिक राउंड गोली चलने की आवाज लोगों को सुनाई दी। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शिव वाटिका कॉलोनी के पास दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि करीब 400 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। संदीप उर्फ संजय पुत्र कृष्ण पाल निवासी बेहटा हाजीपुर के पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed