{"_id":"611bdaf48ebc3e77ff720cc9","slug":"mukesh-of-bulandshahr-trapped-in-kabul-young-man-request-to-pm-modi-and-cm-yogi-to-bring-back-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के दो लोग अफगास्तिान में फंसे: युवक ने लगाई पीएम मोदी और सीएम योगी से घर वापसी की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के दो लोग अफगास्तिान में फंसे: युवक ने लगाई पीएम मोदी और सीएम योगी से घर वापसी की गुहार
Tue, 17 Aug 2021 09:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:21 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले के रहने वाले मुकेश कुमार काबुल में फंसे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ से घर वापस बुलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
काबुल एयरपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर जनपद के दो लोग अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। वहां फंसे पहासू थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी व्यक्ति का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही हैं। जिसमें वह प्रधानमंत्री व सूबे के मुख्यमंत्री से हिंदुस्तान वापस बुलाने की गुहार लगा रहा है।
अफगानिस्तान में सरकार का तख्तापलट कर तालिबान काबिज हो चुका है। वर्तमान समय में अफगानिस्तान में हालत बेहद खराब नजर आ रहे हैं। हिंदुस्तान के भी काफी लोग वहां फंसे हुए हैं। जिनमें जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी मुकेश कुमार पुत्र सीताराम भी शामिल हैं।
बताया गया कि करीब छह माह पूर्व वह गांव से नौकरी करने के लिए अफगानिस्तान के काबुल शहर गए थे। जहां वह मेली अफगानिस्तान स्टील मिल कंपनी में नौकरी कर रहे थे। उनके साथ कंपनी में कई अन्य भारतीय भी काम करते हैं। लेकिन, अब काबुल में हालत बिगडऩे के बाद वह अन्य भारतीयों के साथ कंपनी में ही फंस गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें मुकेश कह रहे हैं कि उनका पासपोर्ट भी कंपनी के पास जमा है। कंपनी न तो उनका पासपोर्ट वापस कर रही है और न ही उनका वापसी का कोई टिकट कराया गया है। मुकेश का कहना है कि जगह-जगह बमबारी हो रही है। जिससे बचने के लिए वह कंपनी में ही पनाह लिए हुए हैं। न कंपनी से बाहर जा रहे हैं और न ही उनके पास खाने की Óयादा सामग्री है। जिसस जीवन मुश्किल हो रहा है।

परिजनों ने भी लगाई गुहार
मुकेश के काबुल में फंसे होने के बाद परिजनों को उसकी चिंता सता रही है। उन्हेांने भी प्रधानमंत्री से मुकेश को जल्द से जल्द सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है। उसकी पत्नी शीला का कहना है कि चाहे पैसे न मिले, लेकिन उनका पति सही सलामत वापस आना चाहिए। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा पुत्री भावना (13), हिना (12), डौली (7) और एक पुत्र कृष्णा (10) हैं।
खुर्जा के किर्रा गांव निवासी सतपाल भी अफगानिस्तान में फंसे
क्षेत्र के गांव किर्रा निवासी सतपाल पुत्र गजराज अपनी पत्नी और ब'चों के साथ कुछ वर्ष पूर्व दिल्ली में रहने के लिए चले गए थे। उसके बाद वह अफगानिस्तान में एक कंपनी में नौकरी करने के लिए चले गए। सतपाल के परिजनों के अनुसार कंपनी ने उनके पासपोर्ट रख लिए। अफगानिस्तान में हालात बिगडऩे के बाद उन्होंने भी भारत आने की कोशिश की। कंपनी के पास पासपोर्ट होने के कारण वह वापस नहीं आ पा रहे हैं।
गांव में रह रहे उनके परिवार के लोगों ने बताया कि कंपनी से वह अपना पासपोर्ट कई बार मांग चुके हैं। लेकिन उन्हें पासपोर्ट नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण वह वहा काफी परेशान हैं। गांव किर्रा में रह रहे उनके भाई ज्ञान सिंह सहित परिवार के सभी सदस्यों को चिंता बनी हुई है। वह सतपाल के घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
अभी तक परिजनों की ओर से कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो इसे दिखवाया जाएगा। साथ ही हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी