फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MP village will ODF

सांसद का गांव हुआ ओडीएफ

Thu, 23 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
MP village will ODF
MP vk singh - फोटो : facebook

गांवों को ओडीएफ बनाने में प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। ओडीएफ गांवों में अब तक 57 गांव शामिल थे, बुधवार को सांसद का गांव ओडीएफ में शामिल होने के बाद गाजियाबाद के 58 गांव ओडीएफ हो जाएंगे।

विज्ञापन


डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए युद्ध स्तर पर अधिकारी काम कर रहे हैं। 31 मार्च तक हर हाल में गाजियाबाद को ओडीएफ करना है। बुधवार को मीरपुर हिंदू गांव  की ग्राम पंचायत ने गांव को अपने स्तर से ओडीएफ घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम गांव का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत को ओडीएफ का सर्टीफिकेट देगी। बता दें कि मीरपुर हिंदू गांव को सांसद वीके सिंह द्वारा गोद लिया गया है। उनके स्तर पर भी गांव को स्वच्छ बनाने के  प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज डीएम अधिकारियों को दिलाएंगी स्वच्छता की शपथ प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए यूपी सीएम ने बुधवार को गाइडलाइन जारी की है। सीएम के गाइडलाइन जारी करते ही प्रशासनिक अधिकारी एलर्ट हो गए हैं।

डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को डीएम निधि केसरवानी सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगी। इसके लिए बुधवार की शाम सभी अधिकारियों को सूचित किया गया। सभी अधिकारियों को कार्यालय सही समय पर पहुंचने के निर्देश भी दिए गए।


सभी अधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों द्वारा दफ्तर में पान, बीड़ी, गुटखा न खाने के  साथ ही किसी भी तरह की गंदगी न फैलाए जाने का संकल्प दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed