फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MP launches campaign for CGHS centre

Ghaziabad News: सीजीएचएस सेंटर के लिए सांसद ने छेड़ी मुहिम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
MP launches campaign for CGHS centre
बुलंदशहर। जिले के हजारों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की वर्षों पुरानी मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। सांसद भोला सिंह ने केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) सेंटर की स्थापना का मुद्दा लोकसभा में उठाया है। सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष जिले की आवश्यकता को रखा, इसके बाद से जिले के हजारों परिवारों में जल्द ही सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

उन्होंने सदन में बताया कि जनपद में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, पूर्व सैन्यकर्मियों, रेलवे, डिफेंस, अर्धसैनिक बलों और अन्य केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों की एक बड़ी संख्या निवास करते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में इन सभी कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सीजीएचएस के तहत इलाज कराने के लिए नोएडा, दिल्ली या मेरठ जैसे बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता है।
सांसद ने बताया कि यह मजबूरी न केवल समय की बर्बादी और लंबी दूरी का सफर तय कराती है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी डालती है। कई बार गंभीर परिस्थिति में समय पर उपचार न मिल पाने की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। सांसद ने कहा कि बुलंदशहर एक बड़ा और तेजी से विकसित हो रहा जिला है, इसलिए यहां सीजीएचएस सेंटर का निर्माण आवश्यक है। कहा कि यह कदम जिले के हजारों कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed