फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mounting piles of garbage on 55 bighas of Animal Husbandry Department land; issue raised at public hearing

Ghaziabad News: पशुपालन विभाग की 55 बीघा जमीन पर लग रहा कूड़े का अंबार, जनसुनवाई में उठा मुद्दा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mounting piles of garbage on 55 bighas of Animal Husbandry Department land; issue raised at public hearing
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और अपर नगर आयुक्त रेनू सिंह ने शहरवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में महरौली के पवन गौतम ने बताया कि उनके वार्ड में पशुपालन विभाग की लगभग 55 बीघा खाली जमीन पड़ी है। इस पर असामाजिक तत्व रोज भारी मात्रा में कूड़ा डाल रहे हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने जमीन की सफाई कराकर पौधरोपण या जनहित के कार्य कराने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूमि निगम की न होने से सीधे कार्य नहीं कराया जा सकता, लेकिन संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जनसुनवाई में मुरारी श्रीवास्तव ने गुहार लगाई कि 22 लोगों की समिति की देखरेख के अभाव में गोद लिया गया पार्क वापस ले लिया जाए। अधिकारियों ने उद्यान विभाग को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। दूषित पानी की समस्या पर जलकल विभाग को स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सिविल विभाग की 9, अतिक्रमण की 6, जलकल की 5, उद्यान की 3, स्वास्थ्य की 3, टैक्स विभाग की 2 और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed