{"_id":"58d29b534f1c1ba16e1a1f4e","slug":"mou-corporation-of-smart-city-signed-with-rwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी का एमओयू निगम ने आरडब्ल्यूए के साथ किया साइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी का एमओयू निगम ने आरडब्ल्यूए के साथ किया साइन
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के तहत गाजियाबाद नगर निगम ने ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के साथ एमओयू साइन किया है। एमओयू के अनुसार दोनों ही स्मार्ट सिटी की बेहतरी के लिए अपने अपने स्तर पर आपसी तालमेल व आवश्यक जानकारियां एक दूसरे के साथ साझा करेंगे। जिससे गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
दरअसल पिछली बार गाजियाबाद स्मार्ट सिटी में शामिल होने से वंचित रह गया था। जिसके बाद क्षेत्र के लोग निराश हो गए। ऐसे में जब गाजियाबाद को एक बार फिर मौका मिला स्मार्ट सिटी में शामिल होने का तो यहां की आरडब्ल्यूए आगे आई। ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन की स्मार्ट सिटी गाजियाबाद को लेकर अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में फेडरेशन द्वारा महापौर, नोडल अफसर, कंसलटेंट फर्म के साथ समय समय पर बैठक की गई, जिसमें आम जनता की राय भी ली गई। इसी के तहत यह एमओयू ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के साथ साइन किया गया।
विज्ञापन
जिससे नगर निगम और आरडब्ल्यूए की बीच तालमेल सही रहे। एमओयू पर निगम की ओर से नगर आयुक्त अब्दुल समद ने व फेडरेशन की ओर से फेडरेशन के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने हस्ताक्षर किए हैं।
नेहा राय