फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mother Dairy's milk, Lalman's lassi sample failed

Ghaziabad News: मदर डेयरी का दूध, लालमन की लस्सी का नमूना फेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mother Dairy's milk, Lalman's lassi sample failed
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दायर किए गए 393 वाद में से एडीएम कोर्ट ने 390 पर फैसला दे दिया है। कोर्ट ने मदर डेयरी, लालमन लस्सी वाले समेत कई अन्य फर्माें पर 2.60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच में लालमन की लस्सी और मदर डेयरी के दूध के नमूने भी फेल पाए गए थे। लालमन कांग्रेस के नेता हैं और पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया कि एसीजेएम कोर्ट में भी दो मामले विचाराधीन थे। कोर्ट ने दोनों मामलों में 60 हजार जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2015 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पुराने बस अड्डे के पास स्थित लालमन सिंह की दुकान से लस्सी के नमूने जांच के लिए भेजे थे। 19 नवंबर 2015 को जांच रिपोर्ट आई। इसमें पाया गया कि लस्सी को गाढ़ा करने के लिए दूध में मिलावट की गई। जिस पर 01 मई 2017 को उसके खिलाफ वाद दायर किया गया। मानकों से छेड़छाड़ करने पर उस पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

--

इन पर भी लगा जुर्माना
केस एक : 11 अप्रैल 2018 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने ललित चौधरी निवासी भोपुरा की अमृत प्लाजा सूर्या नगर गाजियाबाद स्थित मैसर्स मदर डेयरी मिल्क शॉप से चार पैकेट डबल टोंड दूध के नमूने जांच को भेजे। 02 मई 2018 को जांच रिपोर्ट फेल आने पर 17 दिसंबर 2018 को ललित चौधरी, सतेंद्र सिंह, मैसर्स मदर डेयरी मिल्क अमृत प्लाजा सूर्य नगर और मार्केटेड बाई मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड, मदर डेयरी पटपड़गंज दिल्ली, पैकर्स गंगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड गंगोल रोड परतापुर मेरठ के खिलाफ वाद दायर किया गया था। ललित चौधरी निवासी गगन विहार भोपुरा व सतेंद्र सिंह, मैसर्स मदर डेयरी मिल्क अमृत प्लाजा सूर्य नगर गाजियाबाद पर 50 हजार, मार्केटेड बाइ मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड, मदर डेयरी पटपड़गंज दिल्ली पर 70 हजार और पैकर्स गंगोल सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड गंगोल रोड परतापुर मेरठ पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

केस दो : 27 सितंबर 2017 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लोहिया नगर स्थित द ओपन स्पेस मार्केट में मदर डेयरी मिल्क दुकान से गाय के दूध का नमूना जांच को भेजा था। 23 अक्तूबर 2017 को दूध की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। दूध मेंं फैट की मात्रा पैकेट पर दर्शायी गई मात्रा से कम पाई गई। 20 अगस्त 2018 को मदर डेयरी मिल्क द ओपन स्पेस मार्केट लोहिया नगर, प्रवीण यादव निवासी यादव कालोनी रतन नगर भोला रोड मेरठ तथा मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड, यूनिट पिलखुवा के खिलाफ वाद दायर किया गया। प्रवीण यादव निवासी यादव कालोनी रतन नगर भोला रोड मेरठ पर 80 हजार रुपये और मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड यूनिट पिलखुवा पर 1.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed