{"_id":"58a738e84f1c1bb901d83da3","slug":"mother-dairy-to-file-a-report-on-the-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डेयरी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर डेयरी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
mother dairy
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर डेयरी कंपनी की आइसक्रीम सब स्टैंडर्ड कैटेगरी में पाई गई हैं। इसका खुलासा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक आइसक्रीम में मिल्क फैट का मानक 10 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए, लेकिन मदर डेयरी के वनीला फ्लेवर आइसक्रीम में मिल्क फैट 6.91 प्रतिशत ही मिला।
विज्ञापन
कंपनी को नोटिस भी दिया गया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर अब फूड डिपार्टमेंट केस दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।फूड सेफ्टी अफसर कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में अजंता कोल्ड स्टोरेज में मदर डेयरी कंपनी के उत्पाद भी रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विभाग ने यहां से कंपनी की वनीला फ्लेवर की आइसक्रीम का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ राजकीय लैब भेजा था। जांच रिपोर्ट में फैट की मात्रा कम मिली। इस संबंध में कंपनी को नोटिस भेजा गया था लेकिन कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते नियमानुसार कंपनी पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। फाइल बनाकर फूड कमिश्नर को भेज दी गई है।
विज्ञापन