फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mother and son trapped in a fire in a studio were rescued safely

Ghaziabad News: स्टूडियो में लगी आग में फंसे मां-बेटे को सुरक्षित निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mother and son trapped in a fire in a studio were rescued safely
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू पंचवटी काॅलोनी स्थित मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में मंगलवार की दोपहर अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। आग के धुएं से नीता शुक्ला (67) बेहोश हो गईं। उन्हें बचाने के लिए उनके बेटे शशांक शुक्ला (26) ने प्रयास किया। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मां-बेटे काे भवन से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि शशांक शुक्ला यूट्यूबर हैं और न्यू पंचवटी काॅलोनी स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर इनका वीडियो एडिटिंग का स्टूडियो है। मंगलवार की दोपहर करीब सवा बजे स्टूडियो की वायरिंग में अचानक आग लग गई। इससे स्टूडियो में लगे थर्माकॉल और फोम में आग लग गई। आग ने कम्प्यूटर, मेज, सोफे और अन्य सामान को भी चपेट में ले लिया। स्टूडियो में मौजूद नीता शुक्ला धुएं से बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

संचालक शशांक शुक्ला ने पहले अपनी मां की खोजबीन की और कमरे में घुस गए जहां उनकी मां बेहोश पड़ी थीं। शशांक ने उन्हें निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मां-बेटे को स्टूडियो से सुरक्षित बाहर निकाला। दो पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया गया। सीएफओ ने बताया कि मां-बेटे को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर काबू पा लिया गया है। पीड़ित के अनुसार आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed