फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mother and daughter raped on the pretext of helping

Ghaziabad News: मदद करने के बहाने मां-बेटी से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter raped on the pretext of helping
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी व उसकी मां की मदद करने के बहाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता किशोरी ने घटनाक्रम मेरठ का बताया है। मामले में किशोरी ने मधुबन बापूधाम थाने में मोनू राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि उसके पिता की 2021 में मौत हो गई थी। दादा द्वारा किए गए क्लेश के कारण मां जून 2021 से अपने मायके मेरठ में रहने लगीं। वहां मोनू राठी नाम का युवक आता था जो खुद को वकील बताता था। मोनू राठी मां की मदद करने की बात बोलकर मां और उन दोनों भाई बहनों को अपने साथ मेरठ में एक किराये के मकान में रख लिया। आरोप है कि उस पर पांच-छह मुकदमें भी दर्ज हैं। साथ रखकर वह उनकी मां के साथ दरिंदगी करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि जब मां व भाई घर पर नहीं होते थे तो वह उसके साथ भी घिनौनी हरकत करता था। अपनी मां से जब उन्होंने आपबीती बताई तो मां ने भी उससे कुछ नहीं कहा क्योंकि उसने मां को धमकी दी। उसकी हरकतों को देखकर मकान मालिक ने घर खाली करा लिया। इसके बाद वह उन्हें दूसरे मकान में ले गया, जहां उसने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed