{"_id":"693db0fe7d3da34aa90bfd85","slug":"mother-and-daughter-injured-as-car-hits-pedestrian-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-781140-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार ने पैदल चल रहीं मां-बेटी को टक्कर मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार ने पैदल चल रहीं मां-बेटी को टक्कर मारी, घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में कार चालक ने पैदल जा रही मां-बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। इस मामले में पीड़िता के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि विजयनगर सेक्टर 12 में रहने वाले राजेश कुमार के मुताबिक 29 नवंबर की शाम करीब चार बजे उनकी पत्नी किरण और सात वर्षीय बेटी अंशिका डीएवी चौकी से चरण सिंह कॉलोनी की ओर अपनी साइट से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से एक कार चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी पत्नी व बेटी घायल हो गई। जबकि कार चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से उनकी पत्नी-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बेटी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि अब उनकी बेटी का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।