{"_id":"69728d558026637d28084bd7","slug":"mother-and-daughter-beaten-up-over-house-shop-division-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14754-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मकान-दुकान के बंटवारे में मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मकान-दुकान के बंटवारे में मां-बेटी को पीटा
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पति की मौत के बाद 12 जनवरी को आरोपियों ने मकान-दुकान के बंटवारे को लेकर घर में घुसकर मारपीट व अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद 21 जनवरी की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज मामले में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले ही उनके पति की मौत हुई थी। इसके बाद से जेठ उनके हिस्से की दुकान व मकान पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि संपत्ति खाली कराने के लिए आरोपी जेठ ने पांच लाख रुपये में ठेका लिया था। 12 जनवरी को बंटवारे के दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और बेटी से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। इस दौरान उनसे व उनकी बेटियों से आरोपियों ने अश्लील हरकतें भी कीं। जब गांव वाले शोर सुनकर पहुंचे तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी पहले से ही दर्ज की जा चुकी है। महिला की शिकायत भी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।