फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Most people are becoming victims of fraud in the name of share trading

Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सबसे ज्यादा लोग ठगी का हो रहे शिकार, जालसाज दुबई, यूएई से चला रहे गिरोह

Wed, 26 Jun 2024 08:48 AM IST
विजय पुंडीर राहुल सिंघल, अमर उजाला, गाजियाबाद
राहुल सिंघल, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Jun 2024 08:48 AM IST
सार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर और डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने वाले गिरोह दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कंबोडिया और थाईलैंड से चल रहे हैं। ऐसे मामलों की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह की लोकेशन मिली है। 

विज्ञापन
Most people are becoming victims of fraud in the name of share trading
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

साहिबाबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पास व्हाट्सएप मैसेज आया, अगर आप निशुल्क शेयर ट्रेडिंग सीखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया। तीन दिन प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश करने के लिए कहा गया। वह लालच में आ गए। 

विज्ञापन


कभी दो लाख तो कभी पांच लाख करके उनसे एक महीने में 40 लाख बताए गए खाते में जमा कराए गए। डिजिटल वॉलेट में मुनाफा मिलाकर एक करोड़ रुपया दिखा दिया गया। जब वह इसे निकाल नहीं पाए तब ठगी का अहसास हुआ लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। यह अकेला मामला नहीं है। 
विज्ञापन


साइबर ठगी के 60 फीसदी मामलों में लोगों को इसी तरह शिकार बनाया जा रहा है। छह महीने पहले खुले साइबर थाने में अब तक दर्ज किए गए 173 मामलों में 100 शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के हैं। इस तरीके से 50 करोड़ से ज्यादा की रकम ठगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे नंबर डिजिटल अरेस्ट करके रकम वसूलने के हैं, जिनकी संख्या 30 हैं। 25 केस घर बैठे कमाई का लालच देकर शिकार बनाने के हैं। इनमें लाइक और कमेंट करने पर पैसा देने का झांसा दिया जाता है और फिर धोखे से रकम खाते में जमा करा ली जाती है। लोन एप के जरिए ठगी करने के मामले भी आ रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले इनकी संख्या में कमी आई है। पिछले साल तक सबसे ज्यादा केस इसी तरह के थे।


दुबई, यूएई से चल रहे गिरोह
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर और डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने वाले गिरोह दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कंबोडिया और थाईलैंड से चल रहे हैं। ऐसे मामलों की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह की लोकेशन मिली है। ये गिरोह सिम और बैंक खाते भारत के लोगों के ही इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed