फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than ten thousand children did not get the benefit of DBT

Ghaziabad News: दस हजार से ज्यादा बच्चों को नहीं मिला डीबीटी की लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
More than ten thousand children did not get the benefit of DBT
- परिषदीय स्कूलों के चार हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। परिषदीय विद्यालयों के दस हजार से ज्यादा बच्चों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) की धनराशि नहीं मिली है। जिले में 446 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें 94,000 बच्चे पंजीकृत हैं। अभी तक डीबीटी की तीन किस्त आ चुकी हैं, जिनमें लगभग 83,000 बच्चों को लाभ मिला है। दस हजार बच्चों अभी भी डीबीटी के लाभ से वंचित हैं।
जिला समन्वयक मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम रूचि शर्मा ने बताया कि डीबीटी के लाभ के लिए साढ़े चार हजार बच्चों की सूची बनाकर विभाग को भेजी गई है। इसमें पात्र बच्चों को ही लाभ मिलेगा। 48 घंटे बाद पता चलेगा कि कितने बच्चों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में चार हजार से अधिक बच्चों के अभी आधार कार्ड नहीं बने हैं, जिस वजह से उन्हें डीबीटी का लाभ नहीं मिलेगा। इन बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र नहीं हैं, जिसके कारण इनके आधार कार्ड बनने में समस्या हो रही है। विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है कि सभी बच्चों के आधार कार्ड बन जाएं।
विज्ञापन


16 मार्च से होंगी वार्षिक परीक्षाएं :
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू की जाएंगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अरविंद शर्मा ने बताया कि पहले 11 मार्च से परीक्षाएं होनी थी लेकिन शासन के निर्देशानुसार 16 मार्च से 21 मार्च तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। ज्यादातर सभी स्कूलों में पाठ्यक्रम समाप्त हो चुका है और बच्चों को परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed