फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than five thousand Set Top Box off

पांच हजार से ज्यादा सेट टॉप बॉक्स बंद

Sun, 27 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
More than five thousand Set Top Box off
सेटअप बाक्स - फोटो : अमर उजाला
केबल नेटवर्किंग कंपनी डेन के डिस्ट्रीब्यूटर केबल ऑपरेटरों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। ऑपरेटरों का आरोप है कि कंपनी प्रति सेटटॉप बॉक्स 76 रुपये चार्ज लेती है। अब बिना किसी को जानकारी दिए इसे बढ़ाकर 100 से 125 कर दिया है।
विज्ञापन


जब इसका विरोध किया गया तो कंपनी ने करीब पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का सेटटॉप बॉक्स बंद कर दिए। शनिवार को पीड़ित केबल संचालकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत की। डीएम ने इस मामले में 28 नवंबर को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


इन दिनों डेन कंपनी की मनमानी से केबल ऑपरेटर परेशान हैं। गाजियाबाद केबल एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सतीश चोपड़ा ने आरोप लगाया कि ऑपरेटर और कंपनी व उसके डिस्ट्रीब्यूटर के बीच यह लड़ाई कई दिनों से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कंपनी 76 रुपये प्रति सेटटॉप बॉक्स चार्ज करती थी। अचानक इसे बढ़ाकर 100 से 125 रुपये कर दिया गया। यदि रेट बढ़ाना था तो पहले ई-मेल से बताया जाता, पर ऐसा नहीं किया गया।

कंपनी ने विजय नगर, सिहानी, नंदग्राम, घूकना, सेवा नगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में करीब पांच हजार सेटटॉप बॉक्स को बंद कर दिया है। यह समस्या डीएम के सामने भी रखी गई थी। डीएम ने निर्देशित किया था कि कंपनी सेटटॉप बॉक्स को बंद नहीं करे।


उधर, डेन कंपनी केडीजीएम अतुल अग्रवाल का कहना है कि कंपनी की ओर से सिर्फ पेड चैनल बंद किए गए हैं। फ्री टू एयर जितने चैनल हैं, वह चल रहे हैं। कंपनी ने अपना खर्चा पूरा करने के लिए शुल्क बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed