फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than 50 lakh passengers traveled in Namo Bharat train

Ghaziabad News: 50 लाख से अधिक यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में की यात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
More than 50 lakh passengers traveled in Namo Bharat train
साहिबाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने से अब तक 50 लाख से अधिक यात्री नमो भारत ट्रेनों में यात्रा कर चुके हैं। गाजियाबाद और मेरठ साउथ स्टेशनों से सबसे ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की।
विज्ञापन

इनमें सबसे अधिक यात्री 19 अगस्त को 34 हजार लोगों ने यात्रा की है। इसी तरह अन्य दिनों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने आवाजाही की। मेरठ कॉरिडोर से जुड़ने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक परिचालित खंड की कुल लंबाई 42 किमी है, जिसमें 9 आरआरटीएस स्टेशन शामिल हैं। यात्री सिर्फ 30 मिनट में साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक का सफर पूरा करते हैं। वर्तमान में साहिबाबाद से दिल्ली की ओर आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशन पर नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के प्रभारी ने बताया कि आनंद विहार एक भूमिगत स्टेशन है, जो आरआरटीएस कॉरिडोर पर परिचालित होने वाला पहला भूमिगत स्टेशन होगा। जल्द ही साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा और इस हिस्से के जुड़ने पर परिचालित खंड की लंबाई बढ़कर 55 किमी हो जाएगी। साथ ही दिल्ली से मेरठ के बीच आवागमन भी आसान हो जाएगा। एनसीआरटीसी ने हाल ही में यात्रियों की सुविधा के लिए किराये पर 10 फीसदी की छूट का लाभ उठाने के लिए लॉयल्टी पॉइंट भी शुरू किया है, जिसके तहत यात्री आरआरटीएस कनेक्ट एप के माध्यम से क्यूआर कोड बेस्ड टिकट खरीदकर लॉयल्टी पॉइंट हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमो भारत ट्रेन की उपलब्धियां
-23 अक्तूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर 17 किमी (साहिबाबाद-दुहाई डिपो) लंबे प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया था
-19 अगस्त को रक्षाबंधन पर 34 हजार यात्रियों ने यात्रा का रिकॉर्ड बनाया
-6 मार्च 2024 को दुहाई से मोदी नगर नॉर्थ तक अतिरिक्त 17 किमी लंबे खंड पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं विस्तारित की गईं
-18 अगस्त 2024 को मोदीनगर नॉर्थ से मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन तक 8 किमी के अतिरिक्त हिस्से को परिचालित खंड से जोड़ा गया
-हाल ही में नमो भारत ट्रेनों में यात्रा का आंकड़ा 50 लाख के पार पहुंच गया

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed