{"_id":"6725303f1f7595594e0a0d86","slug":"more-than-150-people-burnt-by-firecrackers-reached-hospital-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-501216-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पटाखों से झुलसे 150 से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पटाखों से झुलसे 150 से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावाली की रात पटाखों से जले 50 से अधिक लोग सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। इसके अलावा 100 के करीब मरीज निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में इलाज कराने आए। एमएमजी की इमरजेंसी में आए दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके अलावा हुड़दंग और झगड़े में घायल 44 से अधिक लोगों का मेडिकल संयुक्त जिला अस्पताल और एमएमजी में किया गया।
एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को 16 वर्षीय वसुंधरा निवासी यश, 20 वर्षीय शिब्बनपुरा निवासी रूपेश और 23 वर्षीय कुलदीप वर्मा पटाखों से झुलसे लोग पहुंचे। कुलदीप अपने घर में अनार जला रहे थे, इस दौरान वह जल गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाकी अन्य मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में राजनगर एक्सटेंशन की ज्योति सुपरविलेज निवासी 23 वर्षीय पुष्कर चौधरी, रजापुर निवासी 23 वर्षीय हेमंत, दो वर्षीय वीरेंद्र पांडेय, सिहानी निवासी 31 वर्षीय राहुल, आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी कबीर को भी पटाखे से झुलसने पर इलाज के लिए लाया गया था। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ.राहुल ने बताया कि किसी के आंख में बारूद चला गया था तो किसी के हाथ झुलस गए थे। कोई भी गंभीर घायल नहीं था, सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके अलावा सीएचसी और पीचएसी पर भी पटाखों से झुलसने वाले 40 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें विजयनगर, प्रताप विहार, सुदामा पुरी, चिरंजीव विहार, दिल्ली गेट, लाल क्वार्टर, गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर, क्रासिंग रिपब्लिक सहित विभिन्न स्थानों के लोग पहुंचे। एमएमजी के सीएमएस डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि दीपावाली की रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक मरीज आए। सांस के रोगियों की संख्या कम रही। वहीं, संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में एक सांस रोगी इलाज के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
-44 लोगों का किया गया मेडिकल-
दीपावाली के दिन शराब पीकर हुड़दंग करने और झगड़ा करने के मामले के पुलिस 44 लोगों के मेडिकल कराए हैं। एमएमजी अस्पताल में 32 और संयुक्त अस्पताल में 12 लोगों का मेडिकल किया गया। शुक्रवार को गऊशाला से अविनाश नामक व्यक्ति को इमरजेंसी में लाया गया था। परिजन मारपीट का मामला बता रहे थे, जिसमें गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को ही क्रासिंग से अज्ञात व्यक्ति को गंभीर चोट लगी अवस्था में भर्ती किया गया। इसके अलावा वैशाली से अज्ञात घायल मरीज भी पहुंचा था।
शुक्रवार को इमरजेंसी में दुहाई से पटाखे से जले जितेंद्र को इलाज के लिए लाया गया था। इमरजेंसी में स्टाफ का आरोप है कि मरीज ने स्टाफ के साथ गाली गलौज की। मरीज को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए लाया गया था। अस्पताल की तरफ से कोतवाली में सूचना दी गई। वार्ड बॉय राहुल और गोविंदा ने पुलिस से शिकायत की।