फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than 1300 files pending in High Court and Supreme Court uploaded on software

Ghaziabad News: हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन 1300 से अधिक फाइलें सॉफ्टवेयर पर अपलोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
More than 1300 files pending in High Court and Supreme Court uploaded on software
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा न्यायालय से संबंधित पत्रावलियों के डिजिटल अपलोडिंग का काम तेज कर दिया गया है। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधाीन 1300 से अधिक पत्रावलियों को सॉफ्टवेयर पर अपलोड कराया जा चुका है। इस कार्य के लिए विधि अनुभाग में विशेष रूप से कंप्यूटर सिस्टम, स्कैनर और प्रशिक्षित ऑपरेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पत्रावलियों के डिजिटल अपलोडिंग से अब हर केस की अद्यतन जानकारी एक क्लिक पर मिल जाती है। पत्रावलियों को देख रहे विधि अनुभाग के अधिकारियों और अधिवक्ताओं को उनके सिस्टम पर जानाकारी मिलने लगी है। किस केस में कब सुनवाई होनी है, कब जवाब लगाना है, कब डेट है, कब शपथपत्र लगाना है, यह सब जानकारी कंप्यूटर और मोबाइल पर भी समय से मिलने लगी है। पत्रावलियों के व्यवस्थित होने से प्रभावी पैरवी होने लगी है। शुक्रवार को जीडीए सभागार में सचिव राजेश कुमार सिंह ने विधि अनुभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोर्ट केसों में अद्यतन कार्रवाई का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण से संबंधित केसों में प्रभावी पैरवी की जाए। विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों की पैरवी के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहें। अनुभागीय अधिकारी नियत तिथि से पूर्व संबंधित पत्रावलियों का गहन अध्ययन कर अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श अवश्य करें, ताकि प्राधिकरण की सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed