फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Monitoring will be done from control room, attendance will be taken from app.

Ghaziabad News: कंट्रोलरूम से होगी निगरानी, एप से लगेगी हाजिरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Monitoring will be done from control room, attendance will be taken from app.
गाजियाबाद। कर्मचारियों से लेकर फील्ड में लगे वाहनों की जीपीएस के जरिये निगरानी रखने के लिए नगर निगम मुख्यालय में कंट्रोलरूम बनेगा। एप से कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी।
विज्ञापन

दिल्ली- इंदौर और लखनऊ की तर्ज पर गाजियाबाद नगर निगम में कंट्रोलरूम से ऑनलाइन निगरानी की तैयारी शुरू हो गई है। नगर आयुक्त डा. विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कंपनियों के सीएसआर फंड से एप विकसित कराया जाएगा। पूरे सिस्टम पर नजर रखने के लिए नगर निगम मुख्यालय में पांचवीं मंजिल पर कंट्रोलरूम की स्थापना की जाएगी। कौन सी कूड़ा गाड़ी कहां चल रही है, कहां रुकी है। इसका पता सिस्टम से चल जाएगा। गाड़ियों में जीपीएस लगाने का काम चल रहा है। सफाई कर्मचारी कहां पर काम कर रहे हैं, लोकेशन कहां हैं, एप से पता चलेगा। जीपीएस के जरिये अटेंडेंस का पता चलेगा। जनवरी के दूसरे सप्ताह से स्मार्ट सिस्टम काम करने लगेगा।
विज्ञापन


शहर के लोग भी जुड़ सकेंगे एप से
नगर निगम की ओर से विकसित कराए जा रहे एप से शहर की आमलोग भी जुड़ सकेंगे। एप पर अपनी समस्या और फीडबैक दे सकेंगे। नगर निगम से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या आवेदन एप के माध्यम से कर सकेंगे। जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। समस्याओं को भी एप के माध्यम से बता सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत काम हुआ तेज
शहर में प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को एक दूसरे से जोड़कर नगर निगम में कंट्रोलरूम बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी महीने मुख्यालय पर कंट्रोल रूम का निर्माण शुरू हो जाएगा। कंट्रोलरूम में निगरानी के लिए पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन रोड, बाजारों, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पहली किस्त भी शासन से जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed