फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Moneylender Jitendra Bansal, Vijay's property worth Rs 6 crores confiscated

Ghaziabad News: सूदखोर जितेंद्र बंसल, विजय की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Moneylender Jitendra Bansal, Vijay's property worth Rs 6 crores confiscated
लोनी। सूदखोर जितेंद्र बंसल उर्फ जीतू और उसके साथी विजय कुमार की 6 करोड़ से अधिक की 11 चल-अचल संपत्ति की शनिवार को पुलिस ने कुर्की की। इनमें भवन के अलावा दो कीमती कारें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने चार थानों के पुलिस बल के साथ ढोल बजाकर मुनादी कराई।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि कुर्की के लिए जितेंद्र बंसल और विजय कुमार की 11 संपत्तियां चिह्नित की गई थीं। ये संपत्तियां दोनों ने अवैध कार्यों से अर्जित की थी। कुर्क की गई संपत्तियों में 5.5 करोड़ कीमत की 6 अचल संपत्तियां और 54 लाख की कीमत की 5 चल संपत्तियां हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 34 लाख की दो कारों को भी कुर्क किया हैं।
विज्ञापन

यह था मामला
बीती 30 जून को चंचल अग्रवाल ने अपने घर बलराम नगर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व मृतक ने डायरी में एक सुसाइड नोट लिखा था। उसने लिखा था कि सूदखोर जितेंद्र उर्फ जीतू बंसल से उन्होंने करीब 40 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इन रुपयों के बदले वह सूदखोर को 2 करोड़ रुपये अदा कर चुका हैं। इसके बाद भी वह एक करोड़ रुपये बकाया बता रहा है। आरोपी ने उनके मकान के कागजात भी अपने पास रख लिए थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी जितेंद्र बंसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में जितेंद्र का एक साथी विजय कुमार उर्फ डालू का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने जितेंद्र बंसल और विजय को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी ब्याज पर रुपये देने का काम करते हैं, जबकि वह यूपी साहूकारी अधिनियम के तहत ऐसा करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। दोनों आरोपी बढ़ा चढ़ा कर ब्याज की रकम वसूलते हैं। पुलिस ने 11 अगस्त को दोनों आरोपियों के खिलाफ बार्डर थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन संपत्तियों की हुई कुर्की

1-जितेंद्र बंसल के ग्राम अहमदनगर नवादा स्थित आवासीय प्लाट 119 वर्ग गज कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपये कुर्क।

2-जितेंद्र बंसल का नया बाजार स्थित आवासीय भवन 50 वर्ग गज कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपये की कुर्क।

3-जितेंद्र बंसल का डीएलएफ अंकुर विहार स्थित आवासीय फ्लैट 57.59 वर्ग मीटर कीमत करीब 30 लाख रुपये कुर्क।

4-जितेंद्र बंसल की गिरी मार्केट सहारनपुर मार्ग स्थित आवासीय भवन 250 वर्ग गज कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये कुर्क।

5- विजय कुमार की आर्य नगर स्थित आवासीय भवन 150 वर्ग गज कीमत करीब 70 लाख रुपये कुर्क।

6-जितेंद्र बंसल की इंद्रा मार्केट कॉलोनी स्थित आवासीय भवन 71.06 वर्ग मीटर कीमत करीब 1.17 करोड़ रुपये कुर्क।

7-जितेंद्र बंसल की कार कीमत करीब 1637986

8- विजय कुमार की कार कीमत करीब 1783906 कुर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed