{"_id":"573dd2fe4f1c1bf857ac71b0","slug":"mohan-nagar-zone-thirst-three-renivel","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रेनीवेल बुझाएंगे मोहन नगर जोन की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन रेनीवेल बुझाएंगे मोहन नगर जोन की प्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मोहन नगर जोन को पानी संकट से निजात दिलाने के लिए कवायद शुरू की गई है। जल निगम और जलकल विभाग अटल अमृत योजना के तहत मोहन नगर जोन में तीन रेनीवेल का निर्माण करेंगे। योजना पर काम शुरू करते हुए हिंडन नदी के किनारे रेनीवेल के लिए जमीन खोजनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अटल अमृत योजना के लिए करीब साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हो चुुका है। जल निगम और जलकल तीन रेनीवेल बनाएंगे, जिससे हॉट सिटी को काफी हद तक पानी के संकट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि अटल अमृत योजना के तहत तीन रेनीवेल बनाए जाने हैं। हिंडन किनारे जमीन चिन्हित की जा रही है। जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा और काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
एक दिन छोड़कर होती पानी की आपूर्ति
मोहन नगर जोन की राजेंद्र नगर, श्यामपार्क, शालीमार गार्डन, तुलसी निकेतन, पप्पू कालोनी, अर्थला, करहेड़ा आदि कालोनियों में कई वर्षों से एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति होती है। ट्यूबवेलों के घटते भूजल स्तर और गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने के चलते ये वैकल्पिक व्यवस्था है।