Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   mohammad Azam Khan send dasna jail

Ghaziabad News: आजम खां को न्यायिक हिरासत में भेजा, 26 नवंबर को अगली सुनवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
mohammad Azam Khan send dasna jail

विज्ञापन
जौहर ट्रस्ट के चंदे और विश्वविद्यालय के निर्माण में खर्च हुए फंड की ईडी कर रही जांच

तीन दिन तक पूछताछ के बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में किया पेश

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल हुए फंड की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खां को अदालत में पेश किया। ईडी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजने का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की गई है।

ईडी ने आजम खां से लगातार तीन दिन तक पूछताछ की थी। इस दौरान जांच का मुख्य केंद्र मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे और विश्वविद्यालय के विकास में खर्च की गई धनराशि रही। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रस्ट को विभिन्न स्रोतों से कितनी धनराशि मिली और उसका इस्तेमाल किन कार्यों में किया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान सहारनपुर में आजम खां के चार्टर्ड अकाउंटेंट से जुड़े ठिकानों पर की गई छापेमारी में मिले दस्तावेजों को भी खंगाला गया। इन दस्तावेजों के आधार पर ट्रस्ट के बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और विश्वविद्यालय के निर्माण में खर्च हुई रकम से जुड़े सवाल पूछे गए। ईडी इन रिकॉर्ड के जरिए चंदे के स्रोत और उसके इस्तेमाल की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाता दें कि 31 अक्तूबर की शाम रामपुर जेल से बाहर आते ही ईडी ने आजम खां को हिरासत में ले लिया था। यह कार्रवाई रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत की गई थी। इसी मामले में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed