{"_id":"571273f84f1c1bb7694a6aee","slug":"modinagar-jam-hostile-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर में दिनभर जाम में जूझे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदीनगर में दिनभर जाम में जूझे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला निर्माण एवं सीएमडी कट बंद होनेे के कारण शनिवार को दिनभर लोग जाम से झूमते रहे। वहीं शाम के वक्त कोतवाली के सामने रेलवे रोड पर मिनी सीकरी मेला होने के कारण जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने दुकानदारों को शाम पांच तक रेलवे रोड को खाली करने का वक्त दिया था, मगर देर रात तक दुकानें लगी रही।
विज्ञापन
नवरात्र के बाद नाला निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। वर्तमान में सीएमडी कट से मोदी डिग्री कॉलेज तक नाला निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य के कारण प्रशासन ने सीएमडी कट बंद कर दिया है। जिस कारण शनिवार को हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।
विज्ञापन
राज चौराहे से केएन मोदी कॉम्प्लेक्स तक वाहनों की कतार लगी रही। सुबह 10 से शाम छह बजे तक वाहन सड़क पर रेंगते रहे। इसके बाद कोतवाली के सामने जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि सीकरी खुर्द में महामाया देवी मेले के साथ कोतवाली के सामने रेलवे रोड पर भी मेला लगता है। पुलिस ने दुकानदारों को शाम पांच बजे दुकानें हटाने की हिदायत दी थी। मगर दुकानें देर रात लगी रही। इसके चलते कोतवाली के सामने जाम के हालात बने रहे।