फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modi Sugar Mills pays full dues for 2024-25 crushing season

Ghaziabad News: मोदी शुगर मिल ने 2024-25 पेराई सत्र का बकाया संपूर्ण भुगतान किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Modi Sugar Mills pays full dues for 2024-25 crushing season
मोदीनगर। मोदी शुगर मिल ने गत गन्ना पेराई सत्र 2024-25 का संपूर्ण बकाया भुगतान सोमवार को कर दिया। जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप तेवतिया ने बताया कि मोदी शुगर मिल ने गत वर्ष 307 करोड़ रुपये के गन्ने की पेराई की थी। जिसका किसानों को समय-समय पर भुगतान होता रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत वर्ष के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर जिलाधिकारी और गन्ना आयुक्त की ओर से मिल प्रबंधन को आठ दिसंबर तक अनिवार्य रूप से संपूर्ण बकाया भुगतान करने के आदेश दिए गए थे। इसी के चलते मोदी शुगर मिल प्रबंधन ने गत वर्ष पेराई सत्र 2024-25 की बकाया समस्त धनराशि का सोमवार को भुगतान कर दिया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि मिल प्रबंधन को वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान भी शीघ्र शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में मिल द्वारा सात दिसंबर तक 17 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की आपूर्ति की जा चुकी थी।
विज्ञापन

मोदी शुगर मिल के महाप्रबंधक डीडी कौशिक ने बताया कि गत पेराई सत्र 2024-25 का बकाया समस्त 23 करोड रुपये का भुगतान कर दिया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि किसानों का मिल को सकारात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए मिल संचालक उमेश कुमार मोदी ने किसानों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed