{"_id":"57f691c64f1c1b465926ffae","slug":"modi-seized-power-by-false-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मोदी ने झूठे वादे कर सत्ता हथियाई’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मोदी ने झूठे वादे कर सत्ता हथियाई’
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भी रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कहा कि मोदी ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की।
वोट पाने के लिए कहीं काला धन लाने का लालच दिया तो कहीं किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी। लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। मेरठ से दिल्ली जाते समय साहिबाबाद सब्जी मंडी कट पर दोपहर करीब ढाई बजे स्वागत के दौरान उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया।
उन्होंने युवाओं का नाम जानने के बाद पूछा कि क्या उनके खाते में 15 लाख रुपये आए? युवाओं ने नहीं में जवाब दिया। राहुल ने कहा कि मोदी ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन ढाई साल में 15 उद्योगपतियों के एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए, जबकि कर्ज में दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे और बिजली-पानी के बिल आधे होंगे।
विज्ञापन
कभी किसानों की बात सुनने का भी समय निकालें मोदी
इससे पहले मुरादनगर में असालतनगर स्थित कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष देवदत्त त्यागी के फार्म हाउस पर स्वागत के दौरान राहुल ने कहा कि किसान यात्रा के पीछे हमारी तीन मांगें हैं, कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और किसान को फसल का सही दाम।
उन्होंने कहा कि यदि मोदी ने यह नहीं किया तो यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर मात्र 10 दिन में हम उक्त फैसले लेंगे। विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि मोदी अमेरिका, चीन, जापान जाते रहते हैं, हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री देश के किसानों, गरीबों की बात भी सुनें।
कभी-कभी किसान, छोटे दुकानदार और बेरोजगार युवाओं से बात करने का भी समय निकालें। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी, सुरेंद्र गोयल, देवदत्त त्यागी, विश्वदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।