{"_id":"56f82a8a4f1c1bb258f14e82","slug":"modi-said-the-centre-s-achievements-in-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी विकास यात्रा में बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी विकास यात्रा में बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी ने मोदी विकास यात्रा निकालकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत रविवार को सिहानी से की गई। इसकी शुरूआत केंद्रीय मंत्री जनरल वीकेसिंह और मेयर अशु वर्मा ने झंडी दिखाकर की।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी रोजाना दो-दो वार्डों में पदयात्रा निकालेंगे और घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। बीजेपी की मोदी विकास यात्रा को पूर्व विधायक सुनील शर्मा ने शुरू किया है।
विज्ञापन
नूरनगर सिहानी से पदयात्रा को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और मेयर अशु वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार की डेढ़ साल की उपलब्धियां कांग्रेस के 60 साल के शासन पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
ऐसे में कांग्रेस सहित विपक्षी दल बौखला गए हैं और संसद को नहीं चलने देते हैं। लोगों का ध्यान विकास कार्यों से भटकाने के लिए कभी भारत माता की जय न बोलने, कभी जेएनयू मामला और कभी सूट-बूट की सरकार कहकर अनर्गल विवाद करते हैं।
पूर्व विधायक सुनील शर्मा ने बताया कि 21 दिन तक बीजेपी की पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रोजाना दो-दो वार्डों में जाएगी। इस मौके पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करेगा। शहर में नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा में करीब पांस सौ बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
...