फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "Modi lie, sugarcane farmers did not pay

‘झूठ बोलते हैं मोदी, किसानों को नहीं मिला गन्ना भुगतान’

Sun, 25 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
"Modi lie, sugarcane farmers did not pay
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने शनिवार को गन्ना भुगतान के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीति और सोच से ही देश-प्रदेश का विकास संभव है। जयंत मुलतानी मल मोदी डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान-मजदूर चेतना रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


जयंत ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं। उन्होंने लाल किले से कहा था कि गन्ना किसानों का भुगतान हो चुका है जबकि किसान आज भी भुगतान की लड़ाई लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का करीब 1600 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन


इसमें से 800 करोड़ अकेले मेरठ मंडल की चीनी मिलों पर ही है और बाकी का सहारनपुर मंडल की मिलों पर बकाया है। जयंत ने प्रदेश सरकार पर भी वेस्ट यूपी के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुदेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने कई बार विधानसभा में गन्ना भुगतान का मामला उठाया मगर प्रदेश की बहरी सरकार ने सुनवाई नहीं की। इस सरकार ने लूट, हत्या, डकैती के अलावा प्रदेश को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों का कर्ज सरकार माफ कर देती है जबकि किसानों से वसूली की जाती है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा कि सपा ऐसी पहली सरकार है, जिसमें दादागिरी के साथ भ्रष्टाचार हो रहा है। बसपा में टिकट बेचे जा रहे हैं।

शहीदों के सम्मान के लिए बने समान नीति
जयंत ने कहा कि शहीदों को सम्मान देने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को मिलकर समान नीति बनानी होगी। यूपी विस चुनाव में अगर रालोद की सरकार बनी तो राज्य स्तर पर शहीदों के सम्मान में शहीद स्मृति ग्राम विकास योजना लागू की जाएगी, जिससे शहीदों के गांवों का विकास तेजी से हो सकेगा।

किसानों की किसान फसल बीमा योजना का प्रीमियम भी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजन अपने लिए नहीं गांव के विकास की मांग करते हैं।  

ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, वेस्ट यूपी अध्यक्ष मुंशीराम पाल, ताराचंद शास्त्री, राजेंद्र शर्मा, अय्यूब अली ने भी विचार रखे। संचालक जिला अध्यक्ष अजयपाल प्रमुख और नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया।

किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राममेहर, मनवीर सिंह, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन अमरजीत बिड्डी, प्रदेश सचिव रणवीर दहिया, जिला महासचिव कपिल चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष अमित त्यागी, तेजपाल सिंह, सतेंद्र तोमर, संजीत नेहरा, बिट्टू खंजरपुर, गौरव ढाका, अजयवीर सिंह, रामभरोसे, सतीश राठी, योगेंद्र पतला, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

जयंत को तलवार और पगड़ी भेंट की
गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से डीडी ग्रोवर, बालकिशन धानी समेत कई लोगों ने जयंत को तलवार और पगड़ी भेंट की। विधायक सुदेश शर्मा ने सभी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

रैली में उमड़ी भीड़, हाईवे पर लगा जाम  
 हाईवे से सटे मुलतानी मल मोदी डिग्री कालेज में किसान-मजदूर चेतना रैली के चलते सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई। रैली में किसान ट्रैक्टर-ट्राली से पहुंचे, जिससे हाईवे पर जाम लगा।

करीब पांच घंटे चले कार्यक्रम के कारण लोगों की खूब फजीहत हुई। कार्यक्रम दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक चला। दूरदराज से ग्रामीण 11 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे।

इसके चलते हाइवे पर वाहनों की रफ्तार रुक गई और करीब एक बजे हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर चार-चार किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लगने से लोगों की जमकर फजीहत हुई। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद यातायात सुचारु हुआ।


आतिशबाजी को लेकर कार्यकर्ताओं में हाथापाई
 रालोद राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी को मोदी स्टील के पास से कार्यकर्ता जुलूस के साथ  सभा स्थल तक लेकर गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। सभा स्थल के बाहर आतिशबाजी को लेकर कार्यकर्ताओं के दो गुट भिड़ गए और दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। वहीं 11 बजे से लेकर दो बजे तक रागिनी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed