फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Model Town Cut off jams at NH hostile vehicle

मॉडल टाउन कट बंद, एनएच पर जाम से जूझे वाहन

Tue, 17 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Model Town Cut off jams at NH hostile vehicle
मार्ग काफी जर्जर हालत में - फोटो : demo
मॉडल टॉउन कट पर अंडरपास का निर्माण कई माह से चल रहा है। अब निर्माण फाइनल स्टेज में होने के चलते इंदिरापुरम से नोएडा जा रही गंगाजल लाइन को शिफ्ट करने का काम नोएडा अथॉरिटी करा रही है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लाइन शिफ्ट करने के दौरान मॉडल टाउन कट बंद कर दिया गया। ऐसे में वाहनों को सीआईएसएफ कट और काला पत्थर कट से यू टर्न लेना पड़ा। रोड संकरी होने के चलते सुबह आठ बजते ही जाम लगना शुरू हो गया। सोमवार होने के चलते वाहनों का अधिक दबाव था।
विज्ञापन



एनएच-24 के अलावा, इंदिरापुरम, सीआईएसएफ रोड, काला पत्थर रेाड और अंडरपास पर भी जाम लग गया। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक वाहन यहां रेंगते रहे। वहीं शाम पांच बजे से रात करीब नौ बजे तक जाम के हालात बने रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे दिखे। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि कुछ वाहनों को डॉयवर्ट कर लिंक रोड की ओर से भेजने की कोशिश की गई। मगर एनएच-24 पर भी वाहनों का अधिक दबाव होने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- अंडरपास भी रहे जाम
एनएच-24 से बचने के लिए वाहन चालकों ने शिप्रा, सीआईएसएफ, काला पत्थर और खोड़ा अंडरपास का प्रयोग किया। जिसके चलते सभी अंडरपास भी दिनभर जाम से जूझते रहे। वाहन चालकों ने शिकायत की कि कट बंद करने और यू टर्न देने से पहले सड़क को चौड़ा किया जाना चाहिए था। अंडरपास पर भी अधिक दबाव है, तो ऑफिस के लिए देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed