{"_id":"677ecf371517565a3d0d6ff9","slug":"mobile-stolen-from-young-man-near-police-post-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104889-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस चौकी के समीप युवक से लूटा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस चौकी के समीप युवक से लूटा मोबाइल
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी पुलिस चौकी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार रात गोविंदपुरी निवासी अमन बंसल से मोबाइल लूट लिया। अमन शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भी दौड़े, मगर बदमाश भागने में कामयाब रहे। अमन ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
अमन ने बताया कि मंगलवार रात वह किसी काम के लिए बिसोखर रोड गए थे। रात करीब 8.30 बजे वह पैदल ही घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गोविंदपुरी पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। अमन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा।
गोविंदपुरी क्षेत्र में आए दिन मोबाइल लूट की घटनाएं हो रही है। लगभग 10 पूर्व भी ट्यूशन से लौट रहे अधिवक्ता के पुत्र से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है।